न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवार का खास हिस्सा बन जाते हैं पेट्स, सफर में ले जाएं साथ तो इन बातों का रखें ख्याल

मौजूदा समय में बहुत से लोग घरों में कोई न कोई पेट पालने का शौक रखते हैं। ऐसे में वे परिवार का अहम हिस्सा बन जाते हैं। यात्राओं में ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 10 May 2021 1:57:41

परिवार का खास हिस्सा बन जाते हैं पेट्स, सफर में ले जाएं साथ तो इन बातों का रखें ख्याल

मौजूदा समय में बहुत से लोग घरों में कोई न कोई पेट पालने का शौक रखते हैं। ऐसे में वे परिवार का अहम हिस्सा बन जाते हैं। यात्राओं में कई बार हम अपने पेट्स भी अपने साथ ले जाते हैं, लेकिन ज़रूरी है कि सफ़र उनके लिए सजा न बन जाए। आइए जानें कि सफ़र के दौरान पेट्स को साथ ले जाते समय किन बातों का ख़्याल रखना चाहिए।

traveling,pets,traveling pets,flight,aeroplane,train,car,vaccination,travel news in hindi

हवाई यात्रा के दौरान

1. यदि आप अपने पेट्स को हवाई यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं, तो इस संबंध में आपको सीट आरक्षित करवाते समय ही पेट्स को साथ ले जाने के संबंध में सूचना देना ज़रूरी है।

2. नियमतः जानवर, पंछियों को मुफ़्त सामान की तरह ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्हें ले जाने के लिए लगभग अतिरिक्त सामान ले जाने जितना किराया देना पड़ता है।

3. एयर इंडिया द्वारा संचालित अमेरिका के लिए सीधी उड़ान यानी भारत-अमेरिका-भारत मार्ग पर सफ़र करने की अनुमति नहीं है, लेकिन यदि वह दृष्टिहीन या फिर बधिर यात्री की मदद करने के लिए प्रशिक्षित हों और यात्री पूरी तरह से उन पर निर्भर हो तो उन्हें यात्री कक्ष में ले जाया जा सकता है। मगर इसके लिए भी संबंधित चिकित्सकीय प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।

4. पालतू जानवरों को तभी सफ़र की इजाज़त दी जाएगी, जब उन्हें ले जाने की सही सुविधाएं की गई हों और वाहक के पास दूसरे देश में पालतू जानवर को ले जाने के लिए आवश्यक और वैध सर्टिफ़िकेट, रेबीज़ टीकाकरण प्रमाण पत्र, एंट्री परमिट और अन्य दस्तावेज हों। यदि किसी देश या प्रदेश में पालतू जानवर ले जाने की अनुमति नहीं है, तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी उड़ान की नहीं यात्री की होगी।

5. फ़्लाइट में एंटर होने पर कैप्टन व एयर होस्टेस को सूचित करें।

6. मौसम को ध्यान में रखकर उड़ान चुनें और सीधी उड़ान को वरीयता दें।

traveling,pets,traveling pets,flight,aeroplane,train,car,vaccination,travel news in hindi

कार से यात्रा के दौरान

1. लंबे सफ़र पर ले जाने से पहले उन्हें छोटी दूरी पर साथ लेकर जाएं, ताकि उनके भीतर सफ़र का डर न हो।

2. उनके खाने का सामान, बर्तन, पानी, दवाई और फ़र्स्ट-ऐड बॉक्स हमेशा साथ रखें।

3. पेट्स को कभी चलते वाहन में खाना न दें। हिलते-डुलते वाहन में खाना खाना उन्हें ट्रेवल-सिक बना सकता है।

4. अगर आपने पेट्स को किसी क्रेट में रखा है, तो सुनिश्चित कर लें कि उन्हें सांस लेने के लिए ठीक से हवा मिल रही है।

5. बीच-बीच में गाड़ी रोककर उन्हें ठहरने का मौक़ा दें, ताकि रास्तों की उछाल से उन्हें दिक़्क़त न हो।

6. कार की पिछली सीट अपने पालतू जानवरों के लिए रिज़र्व करें और सुनिश्चित करें कि पालतू जानवर अपने सिर को खिड़की से बाहर नहीं निकालें।

7. पेट्स के लिए सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, जिससे उन्हें नियंत्रण में रखा जा सके। उन्हें अकेले कार में छोड़कर न जाएं।

traveling,pets,traveling pets,flight,aeroplane,train,car,vaccination,travel news in hindi

रेल यात्रा के दौरान

1. रेल पालतू जानवरों को ले जाने की अनुमति देती है, पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए सीट आरक्षित करवाना सही है।

2. वैकल्पिक रूप से, कुत्तों को ट्रेन के ब्रेक वैन में सामान के साथ ले जाया जा सकता है। हालांकि यहां उनको खिलाने की ज़िम्मेदारी स्वयं मालिक को उठानी होती है।

3. कुछ ट्रेनें कुत्ते को गार्ड-कोच के इनबिल्ट कॉप में रखने की अनुमति देती हैं। मगर नियम व शर्तें लागू हैं।

4. रेल मे पेट्स ले जाने के लिए कुत्ते के वज़न के अनुसार शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।

traveling,pets,traveling pets,flight,aeroplane,train,car,vaccination,travel news in hindi

अन्य ज़रूरी सावधानियां

- सफ़र पर पेट्स को ले जाते हुए सुनिश्चित करें कि उन्हें सभी टीके लगवा लिए गए हैं।

- साथ में पेट्स हेल्थ सर्टिफ़िकेट रखें कि उन्हें कोई संक्रामक बीमारी नहीं है। उनके तमाम चेकअप हो चुके हैं और नतीज़े (रिपोर्ट्स) सामान्य हैं।

- यात्रा के दौरान पेट्स का खो जाना एक सामान्य समस्या है। इसलिए अपने साथ हमेशा अपने पेट्स की फ़ोटो रखें और पेट्स के कॉलर में पहचान से जुड़ी ज़रूरी जानकारियां अनिवार्यतः लिखकर रखें। मसलन नाम, पता, फ़ोन नंबर।

- सुनिश्चित करें कि पेट्स के नाख़ून कटे हुए हों।

- यात्रा पर ले जाते समय उन्हें कम से कम चार से छह घंटे फ़ीड न कराएं।

- अपने पते और संपर्क विवरण के साथ एक अस्थायी यात्रा आईडी का इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!