न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलकश नजारों का दीदार कराएंगे उत्तराखंड के पहाड़ों में बसे ये 10 बेहद खूबसूरत जगहें

उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है और इसकी राजधानी देहरादून है। उत्तराखंड हर उम्र के लोगों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है। उत्तराखंड एक ऐसी जगह है, जहां न केवल हिमालय की खूबसूरती देखने को मिलती है, बल्कि यहां कई सांस्कृतिक सभ्यता भी देखी जा सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 7:50:22

दिलकश नजारों का दीदार कराएंगे उत्तराखंड के पहाड़ों में बसे ये 10 बेहद खूबसूरत जगहें

उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है और इसकी राजधानी देहरादून है। उत्तराखंड हर उम्र के लोगों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है। उत्तराखंड एक ऐसी जगह है, जहां न केवल हिमालय की खूबसूरती देखने को मिलती है, बल्कि यहां कई सांस्कृतिक सभ्यता भी देखी जा सकती है। उत्तराखंड में ढरों जगह हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो चलिए आइए जानते है इन जगहों के बारे में...

uttarakhand,mountains of uttarakhand,places to visit in uttarakhand,travel,holidays

चोपता

चोपता ऐसी अनछुई और अनजान हिल स्टेशन है जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली आपको अंदर तक आनंदित कर देगी। हिमालय पर्वत की तलहटी पर बसे, इस छोटे से हिल स्टेशन को 'छोटा स्विट्ज़रलैंड' भी कहा जाता है। कम भीड़-भाड़ पसंद वालों के लिए चोपता किसी जन्नत से कम नहीं। यहाँ का प्राचीन पर्यावरण ट्रेकर्स और पर्यटकों दोनों को ही एक अलग और सुखद अनुभव का एहसास करता है। यहाँ का चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक मार्ग, काफी लोकप्रिय है। यहाँ की पर्वतों में अलग ही जादू है। यहाँ हर दम चलती ठंडी-ठंडी हवाएं, मिटटी की वह मनमोहक खुशबु,घने जंगल हमें दूसरी ही दुनिया में ले जायेंगे। चोपता उत्तराखंड के आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है। यह उत्तराखंड में उकीमठ के रास्ते पर गढ़वाल क्षेत्र में बसा हुआ है। अगर आपको एडवेंचर और फोटोग्राफी का शौक है तो आप चोपता को मिस नहीं कर सकते।

uttarakhand,mountains of uttarakhand,places to visit in uttarakhand,travel,holidays

लैंसडाउन

लैंसडाउन में मौसम सालभर ही सुहावना रहता है। यहां गर्मी भी ज़्यादा नहीं पड़ती। मार्च से जून के बीच यहां काफी खुशनुमा मौसम रहता है, वहीं दिसंबर से फरवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ती है। कई बार तापमान शून्य तक चला जाता है। हालांकि सर्दियों के दौरान बर्फबारी देखने लायक होती है। फरवरी-मार्च के दौरान यहां शिवरात्रि का सेलिब्रेशन होता है, जिसका दृश्य काफी मनोरम होता है। लैंसडाउन जाने के लिए सबसे बेस्ट टाइम मार्च से नवंबर के बीच है। उस वक्त न तो गर्मी होती है और न ही ज़्यादा ठंड।

uttarakhand,mountains of uttarakhand,places to visit in uttarakhand,travel,holidays

जिम कॉर्बेट

कॉर्बेट नेशनल पार्क, भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है। दुनिया भर के वन्यजीवों के साथ-साथ प्रकृति से प्यार करने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख वन्यजीव स्थल है। यह पार्क भारत के उत्तराखंड राज्य के रामनगर शहर में स्थित है, जो नई दिल्ली से लगभग 260 किमी दूर है। भारत की राष्ट्रीय राजधानी शहर की निकटता में होने के कारण, पार्क रेलवे और सड़क मार्ग के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है। अगर आप उत्तराखंड की फेमस ट्यूरिस्ट प्लेस सर्च कर रहे हैं, तो इस जगह को नहीं भूल सकते।

uttarakhand,mountains of uttarakhand,places to visit in uttarakhand,travel,holidays

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड का एक महत्वपूर्ण नगर है। यह अल्मोड़ा जिले का मुख्यालय भी है। अल्मोड़ा कुमाऊँ हिमालय की एक घोड़े की काठी के आकार की पहाड़ी की चोटी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। उस चोटी के पूर्वी भाग को तेलीफट, और पश्चिमी भाग को सेलीफट के नाम से जाना जाता है। चोटी के शीर्ष पर, जहां ये दोनों, तेलीफट और सेलीफट, जुड़ जाते हैं, अल्मोड़ा बाजार स्थित है। यह बाजार बहुत पुराना है और सुन्दर कटे पत्थरों से बनाया गया है। ये उत्तराखंड के ऑफबीट प्लेस में से एक है। ये बेहद ही रोमांटिक डेस्टिनेशन है, जहां सुकून के पल बिताने आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

uttarakhand,mountains of uttarakhand,places to visit in uttarakhand,travel,holidays

चक्राता

उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित चक्राता स्‍थानीय पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। हरियाली से सजे पर्वत, बर्फ से ढके पहाड़ा और नीला आसमान ये सब आप यहां एकसाथ देख सकते हैं। चक्राता के खूबसूरत पहाड़ और पर्वत सफेद बादलों से घिरे रहते हैं। रंग-बिरंगे घास के मैदानों और देवदार के जंगलों से ढके चक्राता का प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को मंत्रमुग्‍ध कर देता है। चक्राता में आप ऐतिहासिक स्‍थलों के साथ-साथ धार्मिक स्‍थान भी देख सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा चक्राता में टाइगर हिल्‍स, छिलमिरी, मुंडाली मैदार और हिंदू मंदिर परिसर लखमंडल देख सकते हैं।

uttarakhand,mountains of uttarakhand,places to visit in uttarakhand,travel,holidays

धनौल्टी

धनौल्टी उत्तराखंड का एक हिल स्टेशन है जो गढ़वाल हिमालय की तलहटी में स्थित है मसूरी से यह हिल स्टेशन 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धनोल्टी टिहरी डिस्ट्रीक की तहसील है। धनोल्टी मसूरी के पास एक छोटा सा और खूबसूरत हिल स्टेशन है, इस हिल स्टेशन से गंगोत्री रेंज के पहाड़ों का दृश्य साफ दिखाई देता है। धनोल्टी खूबसूरत हिमालय की चोटियों के बीच में बसा हुआ है। धनौल्टी जाने के लिए सबसे अच्छा समय है, मार्च से जुलाई यह वह समय है जब आप धनोल्टी से गंगोत्री रेंज के दृश्य साफ़ देख सकते हो। और सुखद मौसम का आनंद ले सकते हो।

uttarakhand,mountains of uttarakhand,places to visit in uttarakhand,travel,holidays

कानाताल

कनाताल उत्तराखंड की वह खूबसूरत जगह है जिससे ज्यादातर पर्यटक अनजान हैं। सेव के बाग, जंगली फूल, सुहाना मौसम, ये सब आपका दिल जीत लेंगे। यह सुंदर गाँव समुद्र सतह से 8500 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह एक प्रसिद्द सैरगाह है। हरा भरा वातावरण, बर्फ से ढंके पहाड़, नदियाँ और जंगल इस स्थान की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इस स्थान का नाम कानाताल झील के नाम पर पड़ा जो कई वर्ष पूर्व अस्तित्व में थी परंतु अब इस झील का नामो निशान नहीं है। कानाताल के अनेकों आकर्षणों में से एक सुरखंडा देवी मंदिर है जो पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

uttarakhand,mountains of uttarakhand,places to visit in uttarakhand,travel,holidays

चमौली

बर्फ से ढके पर्वतों के बीच चमोली काफी खूबसूरत है। चमोली अलकनंदा नदी के समीप बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित है। यह उत्तराचंल राज्य का एक जिला है। यह प्रमुख धार्मिल स्थानों में से एक है। काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। चमोली की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। चमोली में ऐसे कई बड़े और छोटे मंदिर है तथा ऐसे कई स्थान है जो रहने की सुविधा प्रदान करते हैं। इस जगह को चाती कहा जाता है। चाती एक प्रकार की झोपड़ी है जो अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। चमोली मध्य हिमालय के बीच में स्थित है।

uttarakhand,mountains of uttarakhand,places to visit in uttarakhand,travel,holidays

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी या उत्तर काशी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल का एक जिला है। इस जिले का मुख्यालय उत्तरकाशी कस्बा है। उत्तरकाशी जिला हिमालय रेंज की ऊँचाई पर बसा हुआ है और इस जिले में गंगा और यमुना दोनों नदियों का उद्गम है।

uttarakhand,mountains of uttarakhand,places to visit in uttarakhand,travel,holidays

मुनस्‍यारी

मुनस्‍यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव्य अपने मनमोहक वातावरण के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुनस्‍यारी का अधिकांश भाग बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है। यहां की बर्फीली चोटियों की वजह से इस हिल स्टेशन को उत्तराखंड का 'मिनी कश्मीर' कहा जाता है। मुनस्‍यारी के प्राकृतिक खजानों में आप यहां के ब्रिथी जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। मुनस्‍यारी के रास्ते पर यह स्थल मानसिक और आत्मिक शांति के लिए एक आदर्श विराम स्थल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!