न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑर्गेनिक फ़ूड के इस्तेमाल से रहेंगे चंगे, यहां जानें — इनमें होती है क्या-क्या खासियत?

ऑर्गेनिक फ़ूड क्या होता है यह समझने के लिए ‘ऑर्गेनिक’ (जैविक) शब्द को समझना ज़रूरी है। ऑर्गेनिक एक तरह की प्रक्रिया है, जिसमें ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 03 May 2021 6:47:10

ऑर्गेनिक फ़ूड के इस्तेमाल से रहेंगे चंगे, यहां जानें — इनमें होती है क्या-क्या खासियत?

ऑर्गेनिक फ़ूड क्या होता है यह समझने के लिए ‘ऑर्गेनिक’ (जैविक) शब्द को समझना ज़रूरी है। ऑर्गेनिक एक तरह की प्रक्रिया है, जिसमें खाद्य पदार्थों को बिना किसी कृत्रिम कीटनाशक और उर्वरक के तैयार किया जाता है। ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसान फसलों को कीट-पतंगों तथा बीमारियों से बचाने के लिए जाल का इस्तेमाल करते हैं और उनकी वृद्धि के लिए गोबर और अन्य तरह की प्राकृतिक खाद का।

वहीं नॉन-ऑर्गेनिक फ़ूड्स में हानिकारक केमिकल्स, खाद और कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। विकसित होने के बाद भी जब इन खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है तो उनमें केमिकल्स का अंश बाक़ी रह जाता है, जो हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसके अलावा ऑर्गेनिक खेती शुरू करने से पहले उस खेत को कम से कम दो साल के लिए ख़ाली छोड़ दिया जाता है, जिससे उसमें पहले इस्तेमाल हुए कीटनाशकों का असर पूरी तरह से ख़त्म हो जाए।

कैसे पहचानें?

देखकर या किसी के बताने पर इस बात का पता नहीं लगाया जा सकता है कि कौन-सा फ़ूड ऑर्गेनिक है और कौन-सा नहीं। देखने में बहुत ताज़े फल ऑर्गेनिक हों, ज़रूरी नहीं है, तो कैसे पहचाने? ऑर्गेनिक फ़ूड्स सर्टिफ़ाइड होते हैं। यानी उन पर साफ़ शब्दों में छपा होता है या स्टिकर लगा होता है। साथ ही इनका स्वाद भी अलग होता है। वहीं ऑर्गेनिक सब्ज़ियां पकाते समय ज़ल्दी गल जाती हैं और मसालों में अधिक तेज़ गंध होती है।

organic food,pesticides,fertilizers,non organic foods,biological farming,health news in hindi

बीमारियों से बचाता है

ऑर्गेनिक तरीक़े से उगाए गए फ़ूड में पारंपरिक फ़ूड्स के मुक़ाबले 10 से लेकर 50 प्रतिशत तक अधिक पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटामिन बी कॉम्लैक्स, प्रोटीन, कैल्शियम, ज़िंक और आयरन जैसे कई मिनरल्स और कुछ ख़ास माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो हमें माइग्रेन, दिल संबंधित बीमारी, डायबिटीज़ और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।

बेहतर इम्यूनिटी के लिए कारगर होता है

पारंपरिक कृषि का मुख्य लक्ष्य उत्पादन बढ़ाना होता है, लेकिन ऑर्गेनिक फ़ूड के साथ ऐसा नहीं है। पैदावार के साथ खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता भी देखी जाती है। नॉन-ऑर्गेनिक फ़ूड्स को लंबे समय तक बचाए रखने के लिए ऐंटी-बॉडीज़ का डोज़ दिया जाता है, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम कमज़ोर पड़ जाता है। वहीं ऑर्गेनिक फ़ूड्स में इसका इस्तेमाल नहीं होता है, जिससे हम कई बीमारियों से बच जाते हैं। ऑर्गेनिक फ़ूड्स से त्वचा निखरती है और मोटापा नहीं बढ़ता।

organic food,pesticides,fertilizers,non organic foods,biological farming,health news in hindi

ऑर्गेनिक फ़ूड जेनेटिकली मॉडिफ़ाइड नहीं होते हैं

ऑर्गेनिक फ़ूड्स को जेनेटिकली मॉडिफ़ाइड नहीं किया जाता है। सामान्य भाषा में कहें तो इसकी प्रकृति से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाती, यानी कि इसमें केमिकली किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाता है। जेनेटिकली मॉडिफ़ाइड ऑर्गैनिज़्म (जीएमओ) फ़ूड से मस्तिष्क के विकास की रफ़्तार धीमी कर देते हैं, आंतरिक अंगों के साथ ही पाचन तंत्र को नुक़सान पहुंचाते हैं। वहीं खाद्य पदार्थ सेहत के साथ हमारे पर्यावरण की भी रक्षा करते हैं।

कैसे बढ़े ऑर्गेनिक फ़ूड की तरफ़

अपनी ग्रॉसरी लिस्ट को एकाएक बदलने की कोशिश ना करें, क्योंकि ऑर्गेनिक फ़ूड काफ़ी महंगे होते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। शुरुआत चावल या गेहूं से करें। शक्कर की जगह गुड़ या खांड का इस्तेमाल करें। सब्ज़ियों में हरी सब्ज़ियों को तरज़ीह दें और ध्यान रखें कि वह लोकली उगाई गई हों।

इसके अलावा मोटे छिलके वाले फ़ूड्स को ऑर्गेनिक ख़रीदने की ज़रूरत नहीं होती। जैसे नारियल, मटर, शकरकंद, भुट्टा और प्याज़। कुछ सब्ज़ियों को घर में उगाने की कोशिश करें- जैसे मिर्च, टमाटर, भिंडी और दूसरी हरी सब्ज़ियाँ। इस तरह से आप केमिकल्स के लोड से बच पाएंगे। अपनी पूरी लाइफ़ स्टाइल में ऑर्गेनिक को बढ़ावा दें। साबुन, लोशन, हेयर कलर्स का ऑर्गेनिक रूप इस्तेमाल करें।

organic food,pesticides,fertilizers,non organic foods,biological farming,health news in hindi

इन तरीक़ों से कम करें पेस्टिसाइड का असर

हरी सब्ज़ियों को केमिकल फ्री बनाने के लिए एक लीटर पानी में एक मिलीलीटर पोटैशियम परमैग्नेट मिलाकर घोल बना लें और फिर हरी सब्ज़ियों को उसमें 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें। अगर आपके पास पोटैशियम परमैग्नेट नहीं है तो पानी में कम से कम एक टेबलस्पून नमक डालकर घोल तैयार करें और सब्ज़ियों को उसमें 30 मिनट तक भिगोकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग