न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गजब है गुड़हल फूल की चाय! तकलीफों को करे दूर, सेहत का खजाना भरपूर

आज तक आपने कई तरह के फ़्लेवर की चाय पी होगी, लेकिन चाय की दुनिया में बीमारियों से लड़ने वाली गुड़हल फूल की चाय ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 07 May 2021 2:47:01

गजब है गुड़हल फूल की चाय! तकलीफों को करे दूर, सेहत का खजाना भरपूर

आज तक आपने कई तरह के फ़्लेवर की चाय पी होगी, लेकिन चाय की दुनिया में बीमारियों से लड़ने वाली गुड़हल फूल की चाय को शायद ही कभी ट्राई की होगी। लाल रंग के उस फूल को हम अक्सर पूजा-पाठ और घर की सजावट के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप इसे अपनी डाइट का भी हिस्सा बना सकते हैं, क्योंकि यह चाय आपकी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है।

गुड़हल फूल की चाय यानी हिबिस्कस टी में कैलोरी प्राकृतिक रूप से कम होती है और यह पूरी तरह से कैफ़ीन मुक्त है। गुड़हल के फूल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फ़ॉस्फ़ोरस, पोटैशियम, सोडियम और ज़िंक सहित कई और मिनरल्स के साथ विटामिन्स और फ़ाइबर पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर, मानसिक तनाव, कोलेस्टेरॉल संतुलित करने और कैंसर, लिवर की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

hibiscus tea,advantages for body,hibiscus tea body,hibiscus tea medicinal value,blood pressure,weight,health news in hindi

ब्लडप्रेशर संतुलित रखने में मदद

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट की मानें तो, इस चाय के सेवन से हाई और लो, दोनों तरह के ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने और संतुलित रखने में मदद मिलती है। जरनल ऑफ़ एथनोफ़ार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार गुड़हल में ऐंटी-हाइपरटेंसिव और कॉर्डियोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन और हृदय संबंधित बीमारियों से परेशान मरीज़ों के लिए फ़ायदेमंद सबित होता है।

वज़न कम करने में सहायक

गुड़हल की चाय वज़न कम करने में काफ़ी मददगार साबित होती है। गुड़हल में भरपूर मात्रा में ऐंटी- ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ ही इसमें फ़ाइबर की मात्रा भी पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को ठीक रखकर वज़न कम करने में मदद करता है।

hibiscus tea,advantages for body,hibiscus tea body,hibiscus tea medicinal value,blood pressure,weight,health news in hindi

कम करती है तनाव

विटामिन, मिनरल्स और ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स गुणों से भरपूर गुड़हल की चाय तनावमुक्त रखने और मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार साबित होती है।

कोलेस्टेरॉल संतुलित करती है

गुड़हल की चाय, शरीर में ख़राब कोलेस्टेरॉल के स्तर को कम कर हृदय संबंधित रोगों से लड़ने में मदद करती है। यह डायबिटीज़ से परेशान मरीजों के लिए भी फ़ायदेमंद है।

ऐंटी-कैंसर गुण

गुड़हल फूल की चाय में प्रोटोकैचेक्यूइक एसिड और ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो कैंसरजनक सेल्स की वृद्धि को धीमा कर देते हैं। गुड़हल चाय के नियमित सेवन से कैंसर के इलाज में मदद मिल सकती है।

hibiscus tea,advantages for body,hibiscus tea body,hibiscus tea medicinal value,blood pressure,weight,health news in hindi

पीरियड के दर्द से राहत

गुड़हल चाय पीरियड के दौरान पेट में होने वाली ऐंठन और दर्द से राहत दिलाती है। इसके साथ ही यह हॉर्मोन्स को संतुलित करने में भी मदद करती है, जिससे मूड स्विंग्स और डिप्रेशन में आराम मिलता है।

प्यास बुझाने का भी काम करती है

गुड़हल फूल की चाय का इस्तेमाल स्पोर्ट्स ड्रिंक के रूप किया जाता है। खेल के दौरान इसे कोल्ड टी के रूप में सर्व किया जाता है। इस चाय को लोग अपनी डाइट में इसलिए शामिल करते हैं, क्योंकि यह शरीर को बहुत जल्दी ठंडक पहुंचाने में सक्षम है।

hibiscus tea,advantages for body,hibiscus tea body,hibiscus tea medicinal value,blood pressure,weight,health news in hindi

कैसे बनाएं गुड़हल की चाय?

गुड़हल की चाय आपकी सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है, लेकिन इसके लिए काफ़ी ध्यान देने की ज़रूरत है। गुड़हल के सूखे फूल आप किसी भी नज़दीकी स्टोर या ऑनलाइन पोर्टल से ख़रीद सकते हैं, लेकिन अगर यह पूरी तरह से नैचुरल हो, तो ज़्यादा फ़ायदेमंद साबित हो सकती है। चाय बनाते समय इसमें गुड़हल फूल के साथ लौंग, दालचीनी और अदरक भी डाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग