अंधकार हटे, खुशियों और सद्भाव का संदेश फैले, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिवाली के पावन अवसर पर देश और विदेश में रहने वाले हिंदू समुदाय को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस संदेश को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया।

प्रधानमंत्री का संदेश


अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शहबाज शरीफ ने लिखा, जैसे दिवाली के प्रकाश से घर और दिल जगमगाते हैं, वैसे ही यह पर्व अंधकार को दूर करे, सद्भाव बढ़ाए और हमें शांति, सहानुभूति और साझा समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करे।

उन्होंने यह भी कहा कि दिवाली की भावना, जो अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर आशा की प्रेरणा देती है, समाज में असहिष्णुता और असमानता जैसी चुनौतियों को दूर करने के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करती है। प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे धर्म या पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना, शांति और समृद्धि में योगदान दें।

दुनियाभर में दिवाली का उत्सव

दुनियाभर में आज दिवाली उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। यह त्योहार भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है और अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। लोग अपने घरों को दीयों, रंगोली और रोशनी से सजाते हैं और बाजारों में मिठाइयों और पटाखों की खरीदारी में व्यस्त हैं।

पावन दिन पर परिवार और मित्र मिलकर खुशियों का आदान-प्रदान करते हैं। घरों की सफाई, पूजा-पाठ और पारंपरिक व्यंजन जैसे लड्डू और रिवाई बनाए जाते हैं। पटाखों की रोशनी से आकाश जगमगाता है। दिवाली केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का भी अहम हिस्सा है। यह प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है, जो देश और समाज की खुशहाली और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।