इजरायल ने अमेरिका की सहायता से ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान में सेंट्रल इलाके में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। पहला हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास दर्ज किया गया। इसके अलावा, मेहराबाद एयरपोर्ट पर भी विस्फोट की खबरें आई हैं।
इजरायल ने हमले के तुरंत बाद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और सभी को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी। सरकारी कर्मचारियों को शेल्टर में जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
ईरान में करीब 30 ठिकानों पर निशानाइजरायल के रक्षा मंत्री ने बताया कि यह हमला प्रिवेंटिव स्ट्राइक के तौर पर किया गया है। इस हमले में राष्ट्रपति भवन, कई मंत्रालय और ईरान की खुफिया एजेंसी के दफ्तर को भी निशाना बनाया गया। इजरायल की सेना के अनुसार, देशभर में करीब 30 महत्वपूर्ण ठिकानों पर मिसाइलें दागी गई हैं।
इजरायली सेना ने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए एयर रेड सायरन बजाने के साथ चेतावनी जारी की कि जवाबी कार्रवाई में ईरान की ओर से मिसाइल दागी जा सकती है।
इजरायल ने जारी किया अलर्टइजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा की। पोस्ट में कहा गया कि पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित जगहों के पास रहने के लिए एडवांस अलर्ट जारी किया गया। रक्षा मंत्रालय ने भी नागरिकों को सतर्क रहने और तुरंत शेल्टर में जाने के निर्देश दिए।
इजरायल ने पूरे देश का एयरस्पेस बंद कर दिया है और स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। देशभर में इमरजेंसी घोषित की गई है।
ईरान ने भी एयरस्पेस बंद कियाइजरायली हमलों के मद्देनजर ईरान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। धमाकों के बाद तेहरान और अन्य शहरों में दहशत का माहौल है, और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।
इजरायल और ईरान के बीच यह तनाव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता का विषय बन गया है।