शनिवार की शाम, ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी क्षेत्रों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनका मुख्य निशाना अराद और डिमोना शहर बने। खासतौर पर डिमोना में स्थित शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर हमला ईरान ने अपने मुख्य लक्ष्य के रूप में चिन्हित किया।
100 से अधिक घायल, बच्चों समेत नागरिक प्रभावितइजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अराद के मेयर यायर मायान से बात करके घायलों के लिए अपनी संवेदनाएँ प्रकट की। इजरायली विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं।
इमरजेंसी सेवा मैगन डेविड एडोम ने अराद में भारी जनहानि की पुष्टि की। वहीं, ईरान ने बगदाद के पास भी ड्रोन हमले की खबर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कहा गया कि अराद में एक बैलिस्टिक मिसाइल सीधे रिहायशी इलाके में गिरी, जिससे कम से कम 30-59 लोग घायल हुए। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में घायलों की संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है।
इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें एक 5 साल की बच्ची और 12 साल का लड़का शामिल है। मिसाइल हमले से इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है—दीवारें ढहीं, बसों के शीशे टूट गए और धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ लोग अभी भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है
ईरान में युद्ध का toll: 1,500 से अधिक मृतकईरानी सरकारी टेलीविजन ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि ईरान में जारी संघर्ष में मरने वालों की संख्या 1,500 से अधिक हो गई है। ईरानी मिसाइल हमलों के बाद इजरायल में दर्जनों लोग घायल हुए। इजरायली सेना ने माना कि उनकी मिसाइल रक्षा प्रणाली दक्षिणी शहरों अराद और डिमोना पर गिरी मिसाइलों को रोकने में असफल रही।
इराक में खुफिया मुख्यालय पर हमला, एक अधिकारी की मौतवहीं, इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इराक के राष्ट्रीय खुफिया संगठन (INIS) ने बताया कि शनिवार को उनके बगदाद मुख्यालय पर आतंकी हमले हुए। इस हमले में एक अधिकारी की मौत हुई।
INIS ने बयान में कहा कि हमला स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे हुआ। इसी बीच, इराक के गृह मंत्रालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि ड्रोन हमले से खुफिया मुख्यालय में आग लगी और एक अधिकारी की जान चली गई।
ईरान समर्थित समूहों ने इराक में किया हमलाअमेरिकी दूतावास ने बगदाद में सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की। दूतावास ने कहा कि ईरान समर्थित आतंकी समूहों ने इराक में अमेरिकी नागरिकों और अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर हमले किए हैं, जिसमें इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र (IKR) भी शामिल है। अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने या इराक छोड़ने की सलाह दी गई है।