मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव अब चरम सीमा पर पहुंच चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) खोलने के लिए मंगलवार रात तक डेडलाइन दी थी। लेकिन इस अल्टीमेटम के जवाब में ईरान ने पीछे हटने की बजाय खुला संघर्ष शुरू करने का ऐलान कर दिया है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, अब तक 14 मिलियन से अधिक गर्वित ईरानियों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने के लिए पंजीकरण कराया है। मैं भी ईरान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं और रहूंगा।
ट्रंप का अल्टीमेटमअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि यदि मंगलवार रात 8 बजे तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान में बड़े पैमाने पर तबाही मचाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान को एक ही रात में पूरी तरह खत्म करने में सक्षम है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य ईरान को परमाणु बम रखने से रोकना और देश की सत्ता को बदलना है।
आज रात एक सभ्यता खत्म हो सकती है – ट्रंपट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर लिखा, आज रात एक पूरी सभ्यता नष्ट हो सकती है, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन संभावना है। अब जब हमारे पास पूर्ण और समग्र सत्ता परिवर्तन है, जिसमें अनुभवी और संतुलित निर्णय लेने वाले लोग हैं, तो शायद कुछ ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बदलाव भी संभव हैं। आज रात हम दुनिया के सबसे जटिल और महत्वपूर्ण क्षणों में से एक का सामना करेंगे। 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का अंत हो सकता है। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करें।