VIDEO : महिला का वर्क कमिटमेंट! बच्ची को गोद में लेकर पहुंची ऑर्डर डिलीवर करने

महिलाओं को हमेशा अपने समर्पण और कमिटमेंट के लिए जाना जाता रहा हैं। लगातार कई ऐसे उदाहरण हमारे सामने आते हैं जो महिलाओं के त्याग को दिखाते हैं। ऐसा ही एक नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें महिला का वर्क कमिटमेंट देखकर हर कोई हैरान रह गया हैं। यहां महिला बच्ची को गोद में लेकर ऑर्डर डिलीवर करने पहुंची थी। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची महिला की गोद में थी और उसका दूसरा बच्चा भी साथ में था, हालाँकि इसके बावजूद वह बिना किसी शिकायत के पूरी शिद्दत के साथ अपने काम को अंजाम दे रही थी।

फूड ब्लॉगर सौरभ पंजवाणी महिला का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद तमाम यूजर्स उस महिला के हौसले और कमिटमेंट की तारीफ कर रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि खुद जोमैटो ने भी कमेंट करके फूड ब्लॉगर से महिला के बारे में डिटेल मांगी है। जी दरअसल फूड ब्लॉगर सौरभ पंजवाणी ने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था और डिलीवरी लेकर पहुंची महिला को देखकर सौरभ भी हैरान रह गए। उनकी हैरानी की वजह थी, महिला का वर्क कमिटमेंट।

इस वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में सौरभ ने लिखा है कि, 'मैं इस महिला को देखकर बहुत प्रेरित हुआ।' इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि हमें यह सीखना होगा कि अगर इंसान चाह ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। इस वीडियो पर जोमैटो ने भी कमेंट किया है। जी हाँ और इस कमेंट में जोमैटो ने महिला की कांटैक्ट डिटेल मांगी है, ताकि वह उसके बच्चों की मदद कर सके। जी दरअसल जोमैटो की तरफ से किए गए कमेंट में लिखा गया है कि कृपया प्राइवेट मैसेज में ऑर्डर डिटेल शेयर करें। हम अपने इस डिलीवरी पार्टनर तक पहुंचना चाहेंगे और उनकी मदद भी करना चाहेंगे।