इन देशों में आप लोगों को नंगे घुमते हुए देख सकते हैं

घूमना-फिरना हर किसी का शौक होता हैं और हर कोई चाहता है कि वो जहां घूमने के लिए जाए वहाँ अपनी मर्जी से घूमें फिरे। हर देश के अपने कानून होते हैं और लोगों को उन्हीं के अनुसार चलना पड़ता हैं। किसी देश में तो लड़का और लड़की का हाथ पकड़कर घूमना भी जुर्म हैं। हांलाकि आपको जानकर हैरानी होगी कि कई ऐसे देश भी हैं जहां आप निर्वस्त्र होकर यानि बिना कपड़ों के घूम सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन देशों के बारे में जहां आप अपनी आजादी से नंगे भी घूम सकते हैं और आपको कई नंगे घुमते हुए लोग भी दिखाई देंगे।

* फ्रांस

इस देश में निर्वस्त्र घूमना पूरी तरह से तो वैध नहींहै लेकिन फ्रांस में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र होकर घूम सकते हैं जैसे की कैप डीएग्डी शहर।

* क्रोशिआ

इस देश में नग्नवाद कल्चर काफी लम्बे समय से चला आ रहा है। आप इस देश में कहीं पर भी निर्वस्त्र घूम सकते हैं क्योंकि यहां सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र होने को लेकर कोई भी कानून नही है।

* नीदरलैंड

इस देश में सड़कों पर निर्वस्त्र घूमना तब तक किसी प्रकार का अपराध नहीं है जबतक कि आप कोई अविश्वसनीय कार्य नहीं करते हैं। यहां पर केवल कुछ जगह ही ऐसी हैं जहां पूरी तरह से नग्न होना वैध है। नीदरलैंड में कई टॉपलैस बीच भी हैं।

* अमेरिका

फ्लोरिडा हॉलोवर बीच मियामी न्यूडिटी के मामले में पूरी दुनिया में मशहूर हैं।यहां के लोगों को नंगे घूमना स्वर्ग में घूमने जैसा प्रतीत होता है।

* यूनाईटेड किंगडम

यहां पर दुनिया के सबसे प्रसिद्ध नग्न बीच मौजूद हैं। यूके में कई नग्नवादी बीच ऐसे भी हैं जहां पर आप पूरी तरह से निर्वस्त्र हो सकते हैं और यह कानूनी तौर पर कोई अपराध भी नहीं है।

* स्पेन

इस देश में न्यूडिटी हर व्यक्ति का मानवाधिकार है। स्पेन के कानून के अनुसार यहां पर लोगों का नग्न होना और सड़को, बीच और पार्क में घूमना पूरी तरह वैध माना जाता है।