समुद्र किनारे बिकनी पहन योगा कर रही थी महिला, तभी एक जानवर ने किया हमला, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ...

कैरेबियाई बीच से एक ऐसे घटना सामने आई है जिसने सभी को चौका दिया। यहां, बीच पर योगा कर रही एक महिला पर एक जानवर ने अटैक कर दिया। यह सब तब हुआ जब महिला बिकनी पहने हुई थी और योगा कर रही थी। इस घटना का वीडियो महिला ने ट्विटर पर शेयर किया है।

वीडियो में देख सकते है कि बीच पर एक महिला बिकनी पहनकर योगा कर रही है इस दौरान वह हाथ और पैर दोनों ऊपर की तरफ उठाए हुई थी, तभी इगुआना नामक एक जानवर उसके नजदीक पहुंच गया और उसने महिला के हाथों पर अटैक कर दिया। इगुआना के अटैक से पहले तो महिला घबरा जाती है इसके बाद वह तुरंत अपना हाथ हटाते हुए चीखने लगती है। इसके बाद वह उसे भगाने के लिए उस पर रेत फेंकती है। देखें वीडियो...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला एक योगा टीचर है और वहां योगा ही कर रही थी। महिला टीचर ने दावा किया कि इगुआना के हमले के बाद उनकी उंगलियों से खून निकल रहा था। उन्होंने अपने एक ट्वीट के सहारे इस बात की जानकारी भी दी है। फिलहाल इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि उन्हें योगा के लिए स्पॉट ढूंढते समय सावधानियां बरतनी चाहिए। लोगों का कहना है कि ऐसी जगहों पर योगा नहीं करना चाहिए जहां खतरा हो।