योग बना महिला के लिए घातक, किया ऐसा आसन कि टूट गया पैर

योग इंसान की सेहत के लिए कितना जरूरी हैं यह तो सभी जानते हैं। योग शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए काम आता हैं जो कई परेशानियों को दूर करता हैं। लेकिन एक महिला के लिए योग आफत बन गया और उसका पैर टूट गया। यह मामला चीन का हैं जहां योगा स्टूडियो में आसन करते समय महिला वांग के साथ हादसा हो गया। 16 दिनों तक वो अस्पताल में रही। इस दौरान वो बिलकुल भी नहीं चल पा रही थी। योगा स्टूडियो ने वांग के इलाज के खर्चा भी दिया। उन्होंने 4 लाख रुपये उनके इलाज पर खर्च किए, लेकिन भविष्य में इलाज के लिए पैसे देने से मना किया है।

वांग एक प्राइवेट योगा क्लास ले रही थीं। उनकी योग गुरु ली ने उन्हें ड्रैगन पोज करवा रही थीं। यह एक हिप ओपनिंग मूवमेंट होता है। वांग ने बताया, ‘वो मेरे थाई को काफी तेजी से पुश कर रही थी। मुझे उसी दौरान बहुत दर्द हुआ और मैं उसे हिला ही नहीं पा रही थी।’ योगा टीचर को जैसे ही पता चला कि उनका पैर मूव नहीं हो पा रहा है तो उन्होंने एंबुलेंस को कॉल किया। वहां डॉक्टर्स ने चेकअप किया, तो वो हैरान रह गए। पता चला कि उनकी जांध की हड्डी में फ्रैक्चर है। इसके बाद उनकी तुरंत सर्जरी की गई।