इस लेस्बियन कपल की शादी बनी अनोखी, वायरल हो रहा वेडिंग टीजर #VIDEO

आज के समय में समलैंगिक जोड़ों के रिश्ते बहुत बढ़ते जा रहे हैं और अब वे खुलकर सामने आने लगे हैं। बीते दिनों जहां महिला टीचर और उसकी स्टूटेंट की शादी की खबर सामने आई थी। अब वहीँ एक लेस्बियन कपल की कहानी सामने आ रही हैं जिसने धूमधाम से शादी रचाई हैं और अब उनका वेडिंग टीजर खूब वायरल हो रहा हैं। यह रिश्ता बना हैं पायल और यशविका के बीच जिसने अक्टूबर 2022 में शादी की हैं। दोनों अपनी शादी को लेकर काफी खुश हैं।

एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए यशविका ने बताया कि उनकी पायल से मुलाकात 2017 में टिकटॉक पर हुई थी। इसके बाद दोनों रोजाना चैट करने लगे। वहीं चैट से बात कॉल और फिर वीडियो कॉल तक पहुंची। आगे यशविका ने बताया कि दोनों के बीच एक बार तो ऐसी लड़ाई हुई कि पायल ने WhatsApp पर उनके मैसेज देखने ही बंद कर दिए थे और पायल उसको इग्नोर करने लगी थीं। वहीं इस पर यशविका ने गुस्से में कहा कि या तो मुझसे बात करो या फिर मुझे ब्लॉक कर दो। इसके बाद पायल ने यशविका को ब्लॉक कर दिया, हालाँकि 6 महीने गुजरने के बाद पायल को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपनी तरफ से यशविका से संपर्क किया। उसके बाद दोनों के बीच फिर से अच्छे से बात शुरू हुई।

अंत में उन्होंने मिलने का प्लान किया और फिर साल 2018 में दोनों पहली बार मिले। उसके बाद दोनों को एक दूसरे का साथ पसंद आने लगा। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। वहीं यशविका ने बताया कि मैंने पायल को सीधे शादी के लिए प्रपोज कर दिया, न तो मैंने उसे आई लव यू कहा और ना ही कोई दूसरी फॉर्मेलिटी। वहीं पायल के बारे में बात करें तो वह लुधियाना में जॉब करती थीं जबकि, यशविका नैनीताल में काम करती थीं। हालाँकि वो हर महीने मिलने के लिए एक दूसरे के शहर जाते थे। हालाँकि साल 2020 में जब कोरोना की एंट्री हुई तो लॉकडाउन में उन्होंने साथ रहने का निर्णय कर लिया और इस दौरान उन्होंने अपनी-अपनी फैमिली में अपने रिश्ते को डिस्क्लोज करने का भी फैसला किया। इस दौरान पायल के परिवार ने उनके रिश्ते को मान लिया, हालाँकि यशविका ने अपने परिवार को खूब समझाया। उसके बाद दोनों ने अक्टूबर 2022 में शादी कर ली।