यहां नहीं हंसने पर लगता हैं जुर्माना, जानें ऐसे ही अनोखे कानून के बारे में

अक्सर देखा जाता हैं कि कई कानून ऐसे आते हैं जिनका पुरजोर विरोध किया जाता हैं और लम्बे समय तक ये सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे अनोखे कानून के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद ही हैरान करने वाले हैं और सोचने पर मजबूर कर देते हैं। तो आइये जानते हैं इन अनोखे नियमों के बारे में।

- आमतौर पर लोग गाड़ियों को साफ करने के लिए पुराने कपड़ों या कटे-फटे अंडरवियर का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में ऐसा कानून है कि यहां गाड़ियां साफ करने के लिए लोग अंडरवियर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर ऐसा करते कोई पाया गया तो उसपर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है।

- इंग्लैंड के मैसाच्यूट्स में एक ऐसी जगह है, जहां रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। अगर पकड़े गए तो जेल और जुर्माना हो सकता है। हैरानी की बात तो ये है कि यहां रविवार के दिन नहाना गैरकानूनी है।

- स्विट्जरलैंड में कानून है कि रात 10 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति किसी भी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में फ्लश का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। यहां की सरकार का मानना है कि रात में ऐसा करने से ध्वनि प्रदूषण होता है।

- इटली के मिलान शहर में ऐसा अजीबोगरीब कानून है कि नहीं हंसने पर आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। यहां के लोगों को हर वक्त मुस्कुराते रहना जरूरी है। हालांकि कुछ मामलों में लोगों को इस कानून में छूट मिली हुई है, जैसे कि अस्पताल जाने और अंतिम संस्कार में उपस्थित होने पर।