इस फ्रेंच फ्राइज के एक प्लेट की कीमत हैं कई हजारों में, बना डाला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

बच्चे हो या बड़े आलू से बने चिप्स और स्नैक्स सभी के द्वारा पसंद किए जाते हैं। जब बात आती हैं रेस्टोरेंट में जाकर स्नैक्स खाने की तो अधिकतर लोग आलू से बने फ्रेंच फ्राइज खाना पसंद करते हैं। सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसकी कीमत करीब सौ रूपये के आसपास होती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी फ्रेंच फ्राइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जान आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस फ्रेंच फ्राइज के एक प्लेट की कीमत इतनी हैं कि इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया हैं। ये फ्रेंच फ्राइज मिल रही हैं अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एक रेस्टोरेंट में।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेरेनडिपिटी रेस्टोरेंट में मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज के एक पोर्शन की कीमत 200 डॉलर यानी करीब 15800 रुपये रखी गई है। इस दुनिया का सबसे महंगा फ्रेंच फ्राइज कहा जा रहा है और इसके लिए उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

इस सबसे महंगे फ्रेंच फ्राइच की खासियत ये है कि इसे बनाने में काफी महंगे और बेस्ट क्वालिटी वाले आलू का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसमें जे ली ब्लैंक फ्रेंच शैंपेन विनेगर, विंटेज 2006 शैंपेन, ट्रफल ऑयल, ट्रफल सॉल्ट, उच्च क्लाविटी की चीज और बटर का भी इस्तेमाल होता है। साथ ही इस फ्रेंच फ्राइज पर 23 कैरेट के एडिबल गोल्ड की डस्टिंग भी की जाती है। इसके बाद तैयारी होती है ये दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज।