दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राई जिसकी कीमत करीब 15 हजार रूपये, इस्तेमाल किया जाता हैं गोल्ड डस्ट

खानपान के शौक़ीन लोग अपने स्वाद के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस स्वाद की भरपाई करते है दुनियाभर के कई शेफ जिनमें से कुछ तो अपनी स्पेशल डिश के लिए जाने जाते हैं। आप सभी ने कई जगह की फ्रेंच फ्राई का स्वाद लिया होगा। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए शेफ स्पेशल ऐसे फ्रेंच फ्राई की जानकारी लेकर आए हैं जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। हम बात कर रहे हैं न्यूयॉर्क के Serendipty3 के शेफ द्वारा बनाई गई फ्रेंच फ्राई की जिसकी कीमत करीब 15 हजार रूपये हैं।

शेफ ने अपनी इस स्पेशल फ्रेंच फ्राई को Creme de la Creme Pomme Frites नाम दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फ्रेंच फ्राई न्यूयॉर्क में स्थित Serendipty3 रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ जो और शेफ फ्रेड्रिक ने तैयार की है। दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राई को बनाने में चिपरबेक आलू, लेब्लांक फ्रेंच शैम्पेन, डोम पेरिगनन शैम्पेन, विनेगर, ग्वेरांड ट्रफल नमक, ट्रफल ऑयल, इटली में बनी चीज, ट्रफल बटर, ऑर्गेनिक A2 ग्रास फेड क्रीम और खाने योग्य गोल्ड डस्ट का इस्तेमाल किया है।

शेफ ने बताया कि फ्रेंच फ्राइज बनवाकर जब उन्होंने उसे बेचने के लिए रखा तो एक कस्टमर ने तुरंत उसे 200 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 14992 रुपए में खरीद लिया। जिसके बाद इस डिश का नाम दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राई के रूप में दर्ज हो गया। ये अमेरिका की क्लासिक डिश है। सबसे महंगी फ्रेंच फ्राई बनाने का नाम गिनीज बुक में दर्ज होने के बाद शेफ फ्रेड्रिक और शेफ जो बहुत खुश हैं।