इस बर्गर की कीमत आपकी कई महीनों की सैलेरी के बराबर, जानकर चौंक जाएँगे आप

वर्तमान समय में फास्टफूड खाना सभी को पसंद आता हैं और इसमें सबसे ज्यादा पसंद बर्गर को किया जाता हैं। बर्गर का नाम सुनते ही इसे खाने की इच्छा होने लगती हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको खाने से पहले आप गहरी सोच में पद जाएंगे। क्योंकि इस बर्गर की कीमत आपके कई महीनों की सैलेरी के बराबर हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इस बर्गर के बारे में।

इस खास बर्गर की कीमत 700 पाउंड यानी 63,000 रुपए है और उसे भी खास बात यह है कि इसे दुनिया का सबसे महंगा बर्गर भी बताया जा रहा है।जापान के टोक्यो के एक रेस्त्रां में दुनिया के सबसे महंगे बर्गर की बिक्री शुरू कर दी गई है और इसे Oak Door स्टीकहाउस में काम करने वाले शेफ पैट्रिक शिमादा ने बनाया है। वहीं इस एक्सक्लूसिव फास्ट फूड को देश में रीवा युग की शुरुआत को मनाने के लिए पेश किया गया है। टोक्यो में ओक डोर स्टेकहाउस में यह बर्गर बेचा जा रहा है।

इसे जून 2019 तक बेचा जाएगा। इसका नाम गोल्डेन जॉयंट बर्गर रखा है और इसे बनाने के लिए खास चीजों का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही गोल्डन जॉयंट बर्गर में 1 किलोग्राम पैटी, वाग्यू बीफ स्लाइस, फॉसी ग्रास (हंस लीवर से बने एक लक्जरी पेस्ट), ट्रफल, लेट्यूस, चेडर पनीर, टमाटर और प्याज का इस्तेमाल किया गया है।

यह 6 इंच चौड़ा और 10 इंच लंबा बताया जा रहा है। बर्गर की बन में डस्टेड गोल्ड की परत लगी है। इतना ही नहीं आपको यह भी बता दें कि 3 दिन पहले एडवांस में इसकी बुकिंग करनी होगी।