यह है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत उड़ा देगी आपके होश

पिछले दिनों स्विट्जरलैंड में हुई नीलामी में एक घड़ी 31 मिलियन स्विस फ्रैंक यानी तकरीबन 223 करोड़ रुपए में बिकी। यह नीलामी शनिवार को जिनेवा के फोर सीजंस होटल डेस बर्गस में हुई। इसे बिकने में मात्र पांच मिनट लगे और टेलीफोन के जरिए एक व्यक्ति ने इसे खरीदा। इसे किसने खरीदा इसका खुलासा नहीं किया गया है। बता दे, इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ी माना जा रहा है। यह दुनिया की किसी भी रिस्ट्वॉच के लिए दी गई अब तक की सबसे ज्यादा रकम है। हालांकि, यह नीलामी चैरिटी के लिए की गई थी। पूरी रकम दान की जाएगी।

यह घड़ी पाटेक फिलिप कंपनी की है। इसका नाम ओनली वॉच है। ऑक्शन की शुरुआत में घड़ी 2।5 से 3 मिलियन स्विस फ्रैंक में बिकने की उम्मीद की जा रही थी। जिनेवा में क्रिस्टी के वॉच विभाग की प्रमुख सबीन केगेल ने कहा, हाथ घड़ियों के मुकाबले पाटेक फिलिप में 20 तरह के फीचर्स हैं। यह कॉफी बनाने को छोड़कर लगभग सब कुछ करती है। पटेक फिलिप ग्रैंडमास्टर चाइम 6300 ए-010 घड़ी में 4 डिजिट ईयर डिस्प्ले, दो डायल, पांच रिंगटोन हैं, जो इसे दूसरों से अलग बनाते हैं। इससे पहले डायटोना रोलैक्स घड़ी दुनिया की सबसे महंगी घड़ी थी, जो करीब 127 करोड़ रुपए में बिकी थी।