बिना कुछ खाए कई सालों तक जिंदा रह सकता हैं यह अजीबोगरीब जीव

इस दुनिया में जीवों की लाखों प्रजातियां हैं और सभी अपनी अनोखी विशेषता के चलते अलग पहचान बनाकर रखते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही अनोखे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना कुछ खाए कई सालों तक जिंदा रह सकता हैं। हम जिस दुर्लभ जीव की बात कर रहे हैं वो हैं दक्षिण पूर्व यूरोप के देश बोस्निया और हर्जेगोविना में पानी के भीतर मौजूद गुफाओं में मिले सैलामैंडर नामक जीव।

करीब 7 साल से अधिक समय होने के बाद भी सैलामैंडर अपने जगह से हिला भी नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस जीव की त्वचा और अविकसित आंखें इन्हें अंधा बनाती हैं। शायद इसी वजह से यह जीव अपने जगह से हिल नहीं रहे हैं। किसी जीव का अपने स्थान से ना हिलना कोई असामान्य बात नहीं है। सैलामैंडर अपना पूरा जीवन पानी के भीतर बीताता है और इसकी उम्र 100 साल की होती है। इसका आवास स्लोवेनिया से लेकर क्रोएशिया जैसे बाल्कन देशों में भी है। सैलामैंडर अपनी जगह करीब 12 साल के बाद तब ही बदलता है जब उसे साथी की तलाश होती है।

हंगेरियन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के ज्यूडिट वोरोस के अनुसार, 'इससे पहले ऐसे जीवों की कल्पना की गई थी। यहां भारी बारिश के कारण ये जीव बहकर गुफाओं से बाहर आने के बाद ही हम इन्हें देख पाए हैं। अन्यथा इन्हें देखने के लिए हमें गोताखोरी कर गुफा में जाना होता है, लेकिन अब हम गुफा के पानी में मौजूद अंशों को देखकर ही यह बता सकते हैं कि वे वहां हैं या नहीं।' सैलामैंडर जिन गुफाओं में रहते हैं, वहां भोजन मिलना आसान नहीं है। यह जीव बिना कुछ खाए भी कई वर्षों तक जिंदा रह सकता है। हालांकि सैलामैंडर जब भी सक्षम होते हैं तो छोटे कीड़े-मकोड़े, घोंघे और कीड़ों को खाते हैं।