अनोखी लकड़ी जिसके एक किलो की कीमत हैं 7 लाख रुपए, बड़े अमीर भी खरीदने में सोचते हैं दस बार

दुनियाभर में कई ऐसी चीजें हैं जो बेहद दुर्लभ होती हैं जिसके चलते उनकी कीमत भी बहुत ऊपर होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही अनोखी लकड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खरीदने में अमीर भी दस बार सोचते हैं। माना जाता हैं की चंदन की लकड़ी बहुत महँगी होती हैं। लेकिन हम जिस लकड़ी के बारे में बात कर रहे हैं वह इतनी महँगी हैं कि उसके एक किलो वजन की कीमत में आप कई तोला सोना खरीद सकते हैं। हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी ब्लैकवुड की जिसकी एक किलो की कीमत 8 हजार पाउंड यानी 7 लाख रुपए से भी अधिक होती है। इस लकड़ी की कीमत से आप एक अच्छी खासी लग्जरी कार आसानी से खरीद सकते हैं।

अफ्रीकी ब्लैकवुड के पेड़ सेनेगल पूर्व से इरिट्रिया तक अफ्रीका के सूखे क्षेत्रों और दक्षिण अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी भागों में मिलते हैं। इनकी ऊंचाई लगभग 25-40 फीट होती है। ये सूखे स्थानों पर ही ज्यादातर मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफ्रीकी ब्लैकवुड को ठीक से तैयार होने में 60 सालों का समय लगता है। मगर इस तरह की महंगी चीजों की अवैध तस्करी एक बड़ा मामला है। तस्कर लालच में इसे समय से पहले ही काट देते हैं, जिससे ये पेड़ बहुत अधिक दुर्लभ हो गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार केन्या, तंजानिया आदि देशों में अफ्रीकी ब्लैकवुड लकड़ी की काफी तस्करी होती है। अफ्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी का ज्यादातर इस्तेमाल शहनाई, बांसुरी और गिटार जैसे संगीत वाद्ययंत्र बनाने के काम में होता है। इसके अलावा इस लकड़ी से मजबूत और टिकाऊ फर्नीचर भी बनाए जाते हैं, लेकिन वो काफी महंगे होते हैं। इतने महंगे कि उन्हें खरीदना आम लोगों के बस की बात नहीं है।