अमीरों की जेब पर भी भारी पड़ती हैं ये सबसे महंगी फ्रेंच फाइज, बटर के साथ की जाती है गोल्ड की डस्टिंग

फ्रेंच फाइज एक ऐसी चीज हैं जिसे बच्चे से लेकर बड़े सभी खाना पसंद करते हैं और यह आपको किफायती दाम में आसानी से मिल जाती हैं। कई लोग इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे फ्रेंच फाइज के बारे में बताने जा रहे है जो इतनी महंगी हैं कि अमीरों की जेब पर भी भारी पड़ती हैं। ये दुनिया में अब तक का सबसे कीमती फ्रेंच फ्राइज है। जिसका नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हो गया है। अब आपके मन में सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि आखिर इतनी मंहगी फ्रेंच फ्राइज कहां मिलती है और आखिर इसमें ऐसी क्या खासियत हैं?

ये स्नैक्स न्यूयॉर्क एक रेस्टोरेंट में मिलता है। इस फैंच फ्राइज का नाम ‘Crème dela Crème Pommes Frites’ है। इसको साल 2021 में दुनिया की सबसे मंहगी फ्रेंच फ्राइज घोषित की गई थी और इन दिनों सोशल मीडिया पर इस डिश से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। गोल्ड प्लेटेड फ्रेंच फ्राइज़ खाते हुए शख्स को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट भी दे रहे हैं।

इसे आम फ्रेंच फाइज से अलग बनाने के लिए इसमें महंगे और हाई क्वालिटी के आलू के का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसमें Vintage 2006 शैंपेन, जे ली ब्लैंक फ्रेंच शैंपेन विनेगर, ट्रफल सॉल्ट, ट्रफल ऑयल, खास किस्म की चीज, बटर के साथ-साथ 23 कैरेट के एडिबल गोल्ड की डस्टिंग की जाती है। इसके साथ ही इसे एक मंहगी डेजर्ट के साथ सर्व किया जाता है। इस खास फ्रेंच फ्राइज की कीमत $25,000 है। भारतीय करेंसी में अगर इसे देखें तो तकरीबन 19 लाख रुपए बैठती है। इसकी इतनी कीमत के पीछे तर्क चाहे कुछ भी हो लेकिन इसको पहचान इसकी कीमत की वजह से मिली है।