इस देश में बेचा जा रहा हैं अनोखा बर्गर जिसकी कीमत हैं लाखों में, वजह कर देगी हैरान

फास्टफूड में बर्गर सभी खाना पसंद करते हैं। बच्चे तो बर्गर के दीवाने होते हैं। बर्गर की क्वालिटी और उसमें प्रयोग किए गए सामानों के अनुसार उनकी कीमत तय की जाती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत लाखों में हैं। कीमत सुन आपको हैरानी जरूर होगी लेकिन यह सच हैं। कई लोग इस बर्गर के बारे में सुनकर हैरान है क्योंकि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि दुनिया में किसी जगह पर इतना महंगा बर्गर मिलता होगा। सोशल मीडिया पर भी ये बर्गर अब जमकर छाया हुआ है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक नीदरलैंड के एक फूड आउटलेट में ऐसा बर्गर बेचा जा रहा है, जिसके दाम सुनकर ही लोगों के होश उड़ जाएंगे। इस बर्गर को द गोल्डन बॉय नाम दिया गया है। यूरो न्यूज के मुताबिक इस बर्गर की कीमत पांच हजार पाउंड यानि की 4.50 लाख रुपए है। इस बर्गर को डी डॉल्टन्स ने बनाया है। डी डॉल्टन्स के मालिक का कहना है कि उनका ये सपना था कि वो इस रिकॉर्ड को अपने नाम करें। इससे पहले ये रिकॉर्ड अमेरिका के जूसीज आउट लॉ ग्रिल नाम दर्ज था। जहां के बर्गर की कीमत 4200 पाउंड थी।

जिस बर्गर को 4.50 लाख की कीमत में बेचा जा रहा है, वो इतना महंगा इसलिए है क्योंकि उसमें सोने का पत्ता लगा है। इसके साथ ही इसमें ट्रफल, किंग क्रैब, बेलुगा, केवीआर के साथ डक एग और शैम्पेन आदि चीजों का इस्तेमाल किया गया है। जो इसे बाकि बर्गर से एकदम अलग बनाता है। फिलहाल इस खास बर्गर की चर्चा अब पूरी दुनिया में बड़े जोर-शोर से हो रही है। ये अलग बात है कि इस बर्गर को खाना हर किसी के बस में नहीं है।