दुनिया का सबसे जहरीला पौधा जिसे छूते ही चली जाती हैं इंसान की जान

हर किसी को हरियाली पसंद आती हैं और कई लोग तो इसके लिए निरंतर कार्यरत भी हैं। कई लोग तो अपने घर में ही पौधे लगाना पसंद करते हैं। पौधों को निहारना और उनके फूलों को छूना सभी को पसंद आता हैं। लेकिन जरा संभलकर, क्योंकि कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो आपकी जान भी ले सकते हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे पौधे की जानकारी देने जा रहे हैं जिसे छूते ही इंसान की जान चली जाती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

लंदन में एक ऐसा पौधा जिसको वहां की आम बोलचाल की भाषा में नाम होगवीज या किलर ट्री कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। यह पौधा ब्रिटेन के लंकाशायर नदी के किनारे पाए जाते हैं। इन खतरनाक पौधे की लंबाई अधिकतम 14 फीट तक होती है। यदि कोई इस पौधे को छू ले तो उसके हाथों पर फफोले पड़ जाते है। वैज्ञानिकों का मानना है इसे छूने के 48 घंटों के भीतर ये अपना खतरनाक असर दिखाना शुरु कर देता है। यह पौधा दिखने में जितना आकर्षक होता है, उतना ही खतरनाक है।

वैज्ञानिको का मानना है कि यह पौधा सांप से भी ज्यादा जहरीला होता है। अगर आपने कभी इस पेड़ को स्पर्श कर दिया तो कुछ ही घंटों में आपको महसूस होगा की आपकी पूरी त्वचा जलने लगी है। वहीं इस पौधे को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि यदि कोई इस पौधे को स्पर्श कर ले तो, इंसानो की आंखओं की रोशनी जाने का खतरा जाती है और अब तक इस पौधे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई सटीक दवा नहीं बन पाई है। इस पौधे के जहीरीले होने का कारण है इसके अंदर पाए जाना वाला सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन, जो इसे खतरनाक बनाती है। यह पौधा वातावरण में ऑक्सीजन और कार्बनडायऑक्साइड को बैलेंस करने में अपनी अहम भूमिका निभाता हैं।