दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज की खासियत जान रह जाएंगे दंग

आप सभी ने टाइटैनिक फिल्म तो देखी ही होगी जिसमें बड़ा सा जहाज होता हैं और उसका एक्सीडेंट हो जाता हैं। टाइटैनिक जहाज दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज हुआ करता था जो कि कई विशेषताओं से युक्त था। लेकिन वर्तमान में 'सिंफनी ऑफ द सीज' विश्व का सबसे बड़ा समुद्री जहाज है। इसकी खासियत ऐसी हैं जो कि आपको दंग कर देगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

इस जहाज की कीमत 8711 करोड़ रुपये है। दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज की लंबाई किसी फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा है। दो लाख 30 हजार टन वजनी इस जहाज की चौड़ाई 215.5 फीट है जबकि लंबाई 1188 फीट है। इसकी रफ्तार 40.74 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस जहाज पर बच्चों के लिए वॉटर पार्क बनाए गए हैं। इसके अलावा जहाज पर 10 मंजिला स्लाइडिंग भी तैयार कराई गई है। जहाज के बीचों-बीच सेंट्रल पार्क और इसके एक हिस्से से दूसरे हिस्से पर जाने के लिए बोर्डवॉक बनाया गया है। इसके अलावा जहाज के रॉयल हिस्से पर सैर-सपाटे के लिए खास किनारे भी हैं।

18 मंजिला इस समुद्री जहाज पर कुल 6,780 यात्रियों के रहने की व्यवस्था है, जबकि इसपर 2,175 अंतरराष्ट्रीय स्तर के कर्मचारी काम करते हैं। जहाज पर पूल एंड स्पोर्ट्स जोन के अलावा सी स्पा और फिटनेस सेंटर, जिम और मनोरंजन के लिए थिएटर भी मौजूद है। इस समुद्री जहाज में कुल 2,759 लग्जरी कमरे हैं। इसकी दो मंजिलों पर सिर्फ हाईक्लास फैमिली सुइट बनाए गए हैं। मेहमानों के आने-जाने के लिए जहाज पर लिफ्ट की भी व्यवस्था है, जिसकी संख्या 24 है।