60 साल से नहीं नहाया है ये इंसान, खाने में खाता है सड़ा गला मांस

यह दुनिया अनोखे लोगो से भरी हुई है। जो अपने जीने के अगल-धलग तरीकों को लेकर जाने जातें है। जिस इंसान के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बारें में जानकार एक बार तो आप सोच में पड़ जाहोंगे। हम बात कर रहे है दुनिया के सबसे गंदे इंसान की जो पिछले 60 साल से अपने ऊपर एक बूंद भी नहीं डाली है और इस इन्सान को गन्दगी इतनी पसंद है कि खाना भी जानवरों का सड़ा गला मांस खाता है। इतना पढ़ कर आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर यह इंसान जिन्दा कैसे रहता है। तो चलो इस इंसान के बारें में हम आपको कुछ बताते है...

हाजी ने 60 साल से पानी की एक बूंद भी नहीं डाली

अमु हाजी 80 साल के हैं और उसके जानने वालों का दावा है कि हाजी ने पिछले 60 सालों से स्नान नहीं किया।साथ ही वो खुद पर पानी डालने से भी घबराता है। हाजी को डर है कि अगर वो नहाएगा तो बीमार पड़ जाएगा। कई बार उसके आस पास के लोगों ने उसे नहलाने की कोशिश की लेकिन हर बार वो बच निकला।

अच्छा खाने से भी परहेज, सड़ा मांस पसंद है

हाजी को खाने पीने की चीजों में सफाई से सख्त परहेज है। साफ सुथरा खाना उसे पसंद नहीं आता। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमु हाजी जानवरों का सड़ा गला मांस खाता है। साथ ही पानी पीने और रखने के लिए तेल रखने वाले केन का इस्तेमाल करता है।

लुत्फ उठाने के लिए सिगार पीता है हाजी

हाजी भी कभी-कभी आरामतलबी के मूड में होता है। इस समय हाजी सिगार पीता है। लेकिन ये आम सिगार नहीं होती। इस सिगार में तंबाकू की जगह जानवरों का मलमूत्र होता है।

कब्र में सोता है !

हाजी खुद की या दूसरों की बनाई कब्र में सोता है। चौंकिए नहीं।। अममून ये जमीन खोदकर बनाए गए गड्ढे हैं जो हाजी सोने या आराम करने के लिए इस्तेमाल करता है।इसके अलावा वो ईंटो से बनाए गए ढ़ांचे में भी सो जाता है।

बाल भी नहीं कटवाता है हाजी
अमु हाजी को बाल कटाने से भी सख्त परहेज है। जब कभी उसे ऐसा लगता है कि उसके बाल बड़े हो गए हैं हाजी उन्हें जला देता है।

चीथड़े पहनकर घूमता है हाजी
हाजी अक्सर चीथड़े पहने हुए नजर आता है, लेकिन सर्दियों में हाजी हेल्मेट का भी इस्तेमाल करता है जिससे सिर और कान तक ठंड ना पहुंच सके। रिपोर्ट के मुताबिक हाजी शुरूआती दिनों में ऐसा नहीं था। लेकिन जिंदगी में आए कुछ भावुक पलों ने उसे ऐसा बना दिया।

ना नहाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय के नाम
सबसे ज्यादा दिनों तक नहीं नहाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कैलाश सिंह नाम के एक भारतीय शख्स के पास है जिन्होंने करीब 38 साल तक पानी का मुंह नहीं देखा। अमु हाजी के मुताबिक उसने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

खुद अनजान नहीं है अमु हाजी
ऐसा नहीं है कि अमु ने कभी अपनी शक्ल नहीं देखी या वो नहीं जानता की वो क्या कर रहा है या क्या पहन रहा है, रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के शीशों में वो अपनी शक्ल निहारता है लेकिन वो उसे बदलने की कोशिश नहीं करता। शायद ऐसा ही चेहरा अमु हाजी को पसंद है।