महिला ने बिना ब्लाउज के पहनी साड़ी, वीडियो देख भड़के लोग, बोले - कुछ तो शर्म करो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने ट्रेडिशनल ब्लाउज पहनने की बजाय मेंहदी से ब्लाउज बनवाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपड़े का ब्लाउज पहनने की बजाय इस महिला ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मेंहदी की डिजाइन लगवाई है। महिला ने इसके साथ सफेद रंग की साड़ी पहनी है। देखने में ये हूबहू किसी असली डिजाइनर ब्लाउज की तरह दिखाई दे रहा है। मेहंदी से बने इस ब्लाउज का वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है।

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'हिना ब्लाउज व्हाट नेक्स्ट??' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसे अभी तक 80,000 बार देखा जा चुका है। इस हीना मेहंदी डिजाइन से बने ब्लाउज को देखकर जहां फैशन जगत में हलचल मच गई है, वहीं लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग महिला की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे है तो कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है, 'फैशन के नाम पर कुछ भी? कुछ तो शर्म करो।'

वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'सिलाई का पैसा बचाने का ये अच्छा तरीका है।'

एक अन्य ने लिखा, 'लगता है अगला फैशन हिना साड़ी का है।'

वहीं कुछ यूजर्स ने कहा, 'क्रिएटिविटी के नाम पर कुछ भी ट्रेंड बना दिया जा रहा है।'