जिस लड़के के साथ 6 साल रिलेशनशिप में थी लड़की वो निकला उसी का भाई!

प्यार कभी भी, किसी से भी हो सकता हैं। ये ना तो जात-पात देखता हैं और ना ही अमीरी-गरीबी। लेकिन आमतौर पर यह देखने को मिलता हैं कि लोग अपने खुनी रिश्तों में शादी करने के बारे में सोचते भी नहीं हैं, लेकिन तब क्या हो जब आप जानते ही नहीं हो कि जिसे आप डेट कर रहे हो वह आपका रिश्तेदार हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक लड़की के साथ। लड़की ने ऑनलाइन शेयरिंग प्लेटफॉर्म रेडिट पर खुद इसके बारे में बताते हुए कहा कि वह जिस लड़के को 6 साला से डेट कर रही हैं, वह उसका भाई ही निकला। इस पोस्ट पर बहुत से लोगों ने अपवोट किया है।

लड़की ने बताया कि उसका पार्टनर एक एडॉप्टेड चाइल्ड रहा था और लड़की ने इसी वजह से उसे डेट करना भी शुरू किया था। उनकी ज़िंदगी अच्छी चल रही थी और वे एक-दूसरे को अच्छी तरह समझ रहे थे। उनके बीच एक अलग ही कनेक्शन था। इसी बीच दोनों ने एक डीएनए टेस्ट कराने की सोची, ताकि उनके पूर्वजों का पता चल सके। जब इस टेस्ट का रिजल्ट लड़की के सामने आया तो वो हैरान रह गई क्योंकि जिसके साथ वो रिश्ते में थी, वो उसका बायलॉजिकल ब्रदर यानि भाई निकला।

महिला ने ये जानने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड को इसका रिजल्ट नहीं बताया। वो दोनों काफी-कुछ एक दूसरे की तरह ही दिखते भी थे। दिलचस्प बात ये है कि उसने अब भी अपने 6 साल का रिश्ता टूट जाने के डर से उसे सच्चाई नहीं बताई है। वे एक साथ एक ही घर में आराम से रहते हैं और महिला का कहना है कि उसे इस टेस्ट के झूठ होने की उम्मीद है क्योंकि उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड से अब भी प्यार है।