आखिर क्यों नहीं सुनाई देती इस महिला को मर्दों की आवाज, कारण जान चौंक जाएंगे आप

आजकल के दौर में देखा जाता हैं कि मेडिकल साइंस में कई ऐसी बीमारियां आती हैं जो अपनेआप में अनोखी और अनदेखी होती हैं। ऐसी ही एक बिमारी चीन की रहने वाली चेन नाम की महिला को हुई हैं जिसे किसी भी मर्द की आवाज सुनाई नहीं देती हैं। आइए जानते हैं महिला के बारे में। इस मामले में एक रिपोर्ट के मुताबिक नींद लेती हुई महिला के कान में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद उसे पुरुषों की आवाज सुनाई नहीं देती है।

महिला के मुताबिक रात के वक्त उसके कानों में कुछ घंटी सी बजी और थोड़ी देर के बाद उसे उल्टी होने लगी। इसी के बाद उसे हियरिंग लॉस की समस्या हो गई। डॉक्टर ने महिला को बताया कि उन्हें लो-फ्रीक्वेंसी का आवाज सुनाई नहीं देगी।

डॉक्टरों के मुताबिक ये एक बहरापन है जो आंशिक तौर पर होता है। चूंकि मर्दों की आवाज लो-फ्रीक्वेंसी को होती है वहीं औरतों की आवाज हाई-फ्रीक्वेंसी की होती है। यही कारण है कि इस महिला को केवल महिलाओं की आवाज सुनाई देती हैं और पुरुषों की आवाज नहीं सुनाई देती है।