इस एलियन लुक को पाने के लिए महिला ने खर्च किए हैं लाखों रूपये!

हर कोई खूबसूरत दिखने के लिए अपने मेकअप और लुक पर काफी खर्चा करना पसंद करता हैं। लेकिन कई लोग सनकी होते हैं जिनकी पसंद ही अनोखी होती हैं और वे अपने लुक को खूबसूरत दिखने की बजाय बदसूरत बनाना पसंद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने एलियन लुक को पाने के लिए लाखों रूपये खर्च किए हैं। इस महिला की चर्चा आजकल दुनियाभर में हो रही है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

महिला का नाम जेसी है और वह 26 साल की है। अमेरिका के कंसास की रहने वाली जेसी ने अपने चेहरे पर ढेर सारे एक्सपेरिमेंट किए हैं। जेसी ने अपने ईयरलोब को 80 मिलीमीटर तक फैलाया है। उन्होंने अपने कान को ही ऐसा बना लिया है, जैसे उन्होंने कोई बड़ी सी ईयर रिंग पहनी हो। उन्होंने अपने अजीबोगरीब रूप पर 8 लाख रुपये से भी अधिक खर्च किए हैं।

सबसे अजीबोगरीब बात ये है कि जेसी ने अपने माथे पर सींग भी बनवा रखा है। हालांकि उनकी सींग पौराणिक कथाओं में दिखने वाले राक्षसों की तरह तो नहीं निकले हैं, लेकिन उनके माथे पर बहुत बाहर तक उभरे हुए जरूर हैं और देखने में काफी अजीब लगते हैं। जेसी जब महज 14 साल की थीं, तभी उनके ऊपर बॉडी मॉडिफिकेशन का शौक चढ़ गया है। तब उन्होंने खुद से ही अपने कानों में छेद कर लिए थे और अब तो उनका रूप ऐसा बन चुका है, जैसे वह कोई एलियन हों।