सांड के प्यार में पड़ी शादीशुदा महिला, पहले कोर्ट मैरिज फिर होगी धूमधाम से शादी!

कई बार अपने आसपास ऐसे किस्से देखने को मिलते हैं जो सोच से भी परे होते हैं और उनपर विश्वास कर पाना भी मुश्किल होता हैं। अगर हम आपको कहें कि एक शादीशुदा महिला को एक सांड से प्यार हो गया हैं और वह उससे शादी मनाने जा रही हैं तो आपको सुनकर अचरज जरूर होगा, लेकिन यह सच हैं। जी हां, यह अनोखा मामला सामने आ रहा हैं कल्याणपुर से जहां सांड रोजाना महिला के घर पर रोटी खाने आता था और इसी दौरान महिला को सांड से ही प्यार हो गया। वहीं अब दोनों शादी रचाने जा रहे है। महिला का कहना है कि वह सांड से पहले कोर्ट मैरिज करेगी। इसके बाद वह धूमधाम के साथ शादी रचाएगी।

बताया जा रहा है कल्याणपुर में एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले वियज नाम के एक शख्स की पत्नी एक सांड को रोज रोटी खिलाती थी। तभी उसे सांड से प्यार हो गया। इसी के साथ महिला का कहना है कि सांड उसकी हर बात मानता है और सांड भी अपनी हर बात उसे बताता है। सांड अब रोजगार की तलाश में है ताकि धूमधाम से दोनों की शादी हो जाए। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि महिला का पति भी अपनी पत्नी की इस इच्छा को पूरी करने के लिए तैयार है। इस मामले में महिला की इच्छा यह भी है कि शादी के बाद वह मेडिकल स्टोर की दुकान सांड के नाम कर दें।

सामने आने वाली खबरों के अनुसार महिला को सांड अपनी हर बात बताता है और उसपर भरोसा करता है। केवल यही नहीं बल्कि महिला सांड की हर बात इशारों में समझ जाती है। बताया जा रहा है कि सांड महिला से उर्दू, अरबी, फारसी में बात करता है। महिला का कहना है सांड ने अपना नाम राजू बताया है।