मेट्रो के अंदर घूंघट में दो महिलाओं ने लगाए ऐसे ठुमके, झूम उड़े यात्री, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों का ध्यान खूब आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो में दो महिलाएं घूंघट में जमकर नाच कर रही है। कमाल की बात है कि यह महिलाएं मेट्रो के अंदर डांस कर रही है। इन दोनों महिलाओं को नाचते देख यात्री भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। यात्रियों ने इनके लिए तालियां तक बजानी शुरू कर दीं। दोनों महिलाएं साड़ी में भी जबरदस्त डांस कर रही थीं। इस वीडियो को देखकर कई लोग एंटरटेन हो रहे हैं। यात्रियों को भी कुछ नया देखने को मिल गया। कुछ लोगों ने मेट्रो के अंदर डांस करने को लेकर ऐतराज भी जताया।

महिलाओं के स्टेप्स को रिकॉर्ड करने के लिए कुछ लोगों ने इनकी वीडियो भी बनाई। भले ही यह वीडियो काफी पुराना है लेकिन इस समय यह दर्शकों द्वारा काफी देखा जा रहा है।