वर्जिनिटी ब्लड के लिए महिलाएं ऑनलाइन खरीद रही है कैप्सूल, अमेजन पर है उपलब्ध

ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) कंपनी अमेजन (Amazon) पर एक ऐसा कैप्सूल बेचा जा रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह पहली रात में नकली खून के लिए है, जो महिलाओं की वर्जिनिटी दिखाएगा। अमेजन पर 'आई-वर्जिन – ब्लड फॉर द फर्स्ट नाइट' (i-virgin – Blood for the first night) के नाम से यह पिल्स उपलब्ध हैं। इसके एक पैकेट की कीमत 3,600 रुपए है। पैकेट में दो कैपसूल आती हैं। मैन्युफैक्चरिंग के दो साल बाद तक इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इस कैप्सूल के बारे में डिटेल से भी बताया गया है।

यह किए जा रहे है दावे

इस कैप्सूल के बारे में यह भी दावा किया गया है कि यह उच्च गुणवत्ता वाला ब्लड पाउडर है और फर्स्ट नाइट में नकली खून के लिए है। इतना ही नहीं यह भी लिखा गया है कि इससे कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। इसके अलावा इसे आसान, तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक भी बताया गया है। साथ में इन कैप्सूल्स का दाम भी लिखा गया है।

वहीं सोशल मीडिया पर इस दवा को लेकर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं कि आज भी महिलाओं को अपनी वर्जिनिटी साबित करनी पड़ती है। जबकि कुछ यूजर इसको लेकर खुश भी नजर आ रहे हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा भी कैप्सूल मार्केट में उपलब्ध हो गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जब फेक वर्जिनिटी दिखाने के लिए बाजार में उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हों। इससे पहले कंपनियां नकली हाइमन बना कर भी बेच चुकी हैं।

हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्जिनिटी खोने के कई कारण होते हैं, जिनमें खेलकूद भी शामिल हैं। इसके बावजूद भी भारतीय पुरुष अपनी पार्टनर की वर्जिनिटी को गंभीर विषय मानते हैं। इतना ही नहीं देश में यह भी हालात है कि कई बार महिलाओं को अपनी वर्जिनिटी साबित करने के लिए टेस्ट के लिए बाध्य होना पड़ता है। महाराष्ट्र के कुछ समुदायों में यह परंपरा है। इन समुदायों में नवविवाहित महिला को यह साबित करना होता है कि शादी से पहले वह कुंवारी थी।

बता दे, अमेजन पर स्पेंटो हाईमेन नाम से एक और उत्पाद उपलब्ध है, जिसे महिलाएं हाइमेनोप्लास्टी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। यह एक बेहद पतली शीट होती है, जिसे हाईमेन के स्थान पर लगाया जाता है। हाइमेनोप्लास्टी में डॉक्टर ऑपरेशन करके नकली हाईमेन लगाते हैं, जिससे ब्लड लॉस हो सके। यह सर्जरी काफी दर्दभरी और कॉस्टली होती है। ऐसे में महिलाएं फेक हाईमेन शीट का इस्तेमाल कर रही हैं।