पत्नी को बेड पर ऐसी हालत में देख चढ़ा पति का पारा, किया कुछ ऐसा कि पहुंच गई अस्पताल

फैशन के इस दौर में लोग कुछ भी करते रहते हैं, कोई भी कपड़े पहन लेते हैं। लेकिन यही फैशन एक महिला को भारी पड़ गया। दरअसल, एक अजीबोगरीब मामला ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला है, जहां पति ने अपनी पत्नी को बेड पर ऐसी हालत में देख लिया कि उसका पारा चढ़ गया और उसके बाद उसने पत्नी की ऐसी पिटाई की कि वो सीधे अस्पताल पहुंच गई।

दरअसल, महिला ने सांप जैसे दिखने वाले लंबे मोजे पहन रखे थे और बेड पर सोयी हुई थी। इसी दौरान कमरे में महिला का पति आ गया। पति जैसे ही कमरे में घुसा, उसे लगा कि बेड पर दो सांप हैं। इसके बाद उसने बेसबैट से अपनी पत्नी पर हमला बोल दिया। उसने बैट से पत्नी के पैरों पर खूब मारा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि असल में वो महिला के दोनों पैर थे। तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि महिला के पैर पूरी तरह से सांप जैसे ही दिख रहे थे। इसीलिए शायद महिला का पति धोखा खा गया और उसने सांप समझकर महिला को पीट दिया।