हाईवे पर कार चलाते समय ही सो गई महिला! फिर हुआ कुछ ऐसा जो सोच से परे

हाईवे पर सड़क हादसे होते रहते हैं जिनका कई बार कारण ड्राईवर को झपकी आना होता हैं। यह लापरवाही अपने साथ ही कई लोगों की जान को खतरे में डाल सकती हैं। इससे जुड़ा एक मामला देखने को मिला नीदरलैंड में जहां हाईवे पर कार चलाते समय ही महिला सो गई और कार दिशाहीन हो गई। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो सोच से परे था।

एक शख्स ने अपनी कार से इस हादसे का वीडियो रिकॉर्ड किया है। हुआ ये कि सड़क पर एक महिला कार ड्राइव करते-करते ही सो गई थी। यह घटना नीदरलैंड्स की है। फिर क्या था कार घास के खाली मैदान में चलने लगी। इसके बाद वो फिर से अपने आप ही हाइवे पर आ गई। पर वो सोती रही। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार अपनी रफ्तार से चलती जा रही थी। वो फिर से सड़क पर आ जाती है और महिला कार चालक अभी भी सो रही थी। अब सबकी जान को खतरा था, क्योंकि कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स अपनी कार उसकी कार के आगे ले आता है और वो कार उसमें जा ठुकती है। इसके बाद कार रूक जाती है। महिला ने कार के अंदर ही उल्टी कर दी थी। उसकी पांच पस्लियां भी टूट चुकी थी। यहां तक कि यह नहीं पता चला कि वो कार में कैसे बेहोश हो गई थीं। जिस शख्स ने महिला की जान बचाई उसने ही इस बारे में जानकारी दी। लोग वीडियो देखने के बाद उसे असली का हीरो कह रहे हैं। लोगों ने कहा कि इस बंदे ने महिला की जान बचाकर बताया मानवता अभी जिंदा है।