भागकर प्लेन को पकड़ने निकल गई महिला, सिक्योरिटी गार्ड्स के छूटे पसीने, वीडियो हुआ वायरल

अक्सर हमें एअरपोर्ट पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो विचित्र या हैरान करने वाला होता है।
Indonesia के बाली में कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला माजरा दिखा जब एक महिला की फ्लाइट छूट गई तो उसने भागकर प्लेन को पकड़ने की कोशिश की। लोकल मीडिया के मुताबिक महिला का नाम हाना बताया जा रहा है। रविवार को बाली के Ngurah Rai Airport से महिला को जकारता के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन वो समय पर नहीं पहुंच पाई। एयरपोर्ट के स्पोकपर्सन ने बताया- महिला बोर्डिंग के लिए नहीं पहुंची थी। जब उन्हें तीन बार कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल पिक नहीं किया और न ही कोई रिस्पॉन्स किया।

फ्लाइट के टेक ऑफ से 10 मिनट पहले महिला सिक्योरिटी तोड़कर बोर्डिंग गेट पार कर गई और प्लेन की तरफ भागने लगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही उसे देखा तो 2 सिक्योरिटी ऑफिसर उसकी तरफ दौड़े और पकड़ लिया। उसके बाद भी महिला नहीं रुकी और प्लेन की तरफ भागने लगी। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे जोर से पकड़ा हुआ था। महिला सुबह 7:10 पर पहुंची थी और फ्लाइट को 7:20 पर उड़ान भरना था। महिला को दूसरी फ्लाइट से जकारता भेजा गया।