शव से 3 फीट की दूरी पर 8 हफ्ते तक सोती रही महिला, खुलासा हुआ इस तरह जिसने किया सभी को हैरान

जब भी आसपास कोई मौत होती हैं तो लोगों की नींद उड़ जाती हैं। अब जरा सोचिए कि आप सो रहे हो और आपके पास ही को लाश पड़ी हो तो। ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में जहां रीगन बेली नाम की एक महिला शव से 3 फीट की दूरी पर 8 हफ्ते तक सोती रही और इसका खुलासा जिस तरह हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया हैं। इसकी जानकारी खुद महिला ने @reaganbaylee नाम के TikTok अकाउंट पर दी हैं।

कहानी बताते हुए रीगन ने बताया कि मई 2020 में उनके साथ ये घटना हुई। वे लॉस एंजेलस में 250 वर्गमीटर के स्टूडियो फ्लैट में रहती थीं। उन्हें अपने कमरे में कुछ अजीब की बदबू महसूस हुई। ये बदबू दिन पर दिन बढ़ रही थी, लेकिन इसके पीछे की सही वजह वे ढूंढ नहीं पा रही थीं। पहले उसे लगा कि बदबू मछली सड़ने की है, लेकिन आस-पा ढूंढने पर भी उन्हें कोई मछली नहीं मिली। घटना के कुछ दिन बाद ही घर में कीड़े आने भी शुरू हो गए। उनके सिर में दर्द और लगातार उल्टी जैसा भी महसूस होने लगा। उनकी रातों की नींद हराम हो गई और उन्हें डिप्रेशन रहने लगा।

रीगन ने बदबू पर सेकेंड ओपिनियन लेने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड को भी बुलाया, तो उसने भी इस बात को कंफर्म किया कि वाकई ये बहुत ही गंदी बदबू है। रीगन ने मामले पर अपार्टमेंट मैनेजर से भी शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनकर रेस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद महिला ने पुलिस को बुलाया, तो पता चला कि उसके बेडरूम से लगे दूसरे घर में दरअसल एक शख्स का शव है। उसकी मौत 8 हफ्ते पहले ही हो गई थी। शख्स का शव जहां पड़ा था, वहां से रीगन के बेडरूम की दूरी महज 3 फीट थी, यही वजह है कि वो शव से आने वाली बदबू से परेशान थीं।