बुजुर्ग ने प्लेन में नहीं पहना मास्क, गुस्से में महिला ने जड़ दिया थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के केस लगातार बढ़ रहे हैं। लिहाजा, पब्लिक प्लेस पर एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने की जरूरत फिर से सामने आ गई है। हालाकि, सख्ती के बाद भी लोग अब भी लापरवाह बने हुए हैं। ऐसे में प्लेन के अंदर एक बुजुर्ग को फेस मास्क ने पहनना काफी महंगा पड़ गया। क्योंकि, एक महिला ने बुजुर्ग को सबके सामने थप्पड़ ही जड़ दिया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अमेरिका के फ्लोरिडा के टैंपा से उड़ान भरकर जॉर्जिया के एटलांटा जाने वाली डेल्टा फ्लाइट में एक महिला ने जमकर बवाल मचाया क्योंकि, एक बुजुर्ग ने मास्क नहीं पहना था। इस बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, बाद में एफबीआई ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में जो महिला दिख रही है उसका नाम पैट्रीशिया कॉर्नवॉल है। काफी गुस्से में वह बुजुर्ग को मास्क पहनने के लिए कर रही है। दोनों के बीच कुछ समय तक जबरदस्त बहस चली। हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त महिला बवाल काट रही थी उस वक्त उसने भी मास्क को नीचे कर रखा था। दोनों के बीच बहस तेज हो गई और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी बीच महिला शख्स को थप्पड़ जड़ देती है। कहा तो ये भी जा रहा है कि महिला ने शख्स के ऊपर थूक भी दिया था।

मामला काफी बिगड़ गया और बाद में इस घटना की शिकायत की गई। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस वीडियो को 'whiskeytattoo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।