पुनर्जन्म के चक्कर में महिला ने रचा ली गाय से ही शादी, मामला जान चकरा जाएगा दिमाग

आपने पुनर्जन्म के बारे में सुना ही होगा और इससे जुड़ी कई कहानियां भी जानते होंगे। लेकिन असल में इसमें कितनी सच्चाई हैं यह आज भी किसी को पता नहीं हैं। इससे जुड़ा एक हैरान कारने वाला मामला सामने आ रहा हैं कंबोडिया से जहां एक महिला ने गाय को अपना मरा हुआ पति मानकर उससे शादी कर ली है। महिला का मानना है कि उसके स्वर्गवासी पति ने गाय के रूप में पुनर्जन्म लिया है। इतना ही नहीं महिला ने बच्चों से कह दिया है कि उसके मरने के बाद वो गाय को अपने पिता की ही तरह प्यार करें। गाय को कभी ना बेचें और उनको अच्छे से खाना खिलाएं। इसके अलावा जब गाय की मौत हो तो वे लोग उसका भी इंसान की ही तरह अंतिम संस्कार करें।

ये अनोखी शादी अब सुर्खियों में आ गई है। लोग महिला के इस कदम पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं महिला का मानना है कि गाय की सारी विशेषताएं उसके मरे हुए पति की ही तरह हैं। अपनी इस अनोखी शादी की वजह से कंबोडिया के क्राटी प्रांत में रहने वाली 74 साल की महिला अपने इलाके में मशहूर हो गई है। महिला का नाम खिम हैंग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब गाय पैदा हुई तब महिला के साथ काफी समय बिताती थी। ये गाय महिला का हाथ और चेहरा चाटती थी। कई बार तो वो महिला के मुंह पर किस कर लेती थी।

महिला का मानना है कि गाय उसे वैसे ही प्यार करती है जैसे उसके पति किया करते थे। गाय का अपने प्रति स्नेह देखकर खिम हैंग समझ गई कि वो कोई और नहीं, उसके पति ही हैं जो गाय के रूप में लौट आए हैं। हैरानी की बात ये है कि महिला के बेटे भी अब इस बात पर यकीन करते हैं कि उनके पिता ने ही गाय के रूप में जन्म लिया है। इसलिए वो भी गाय की बहुत सेवा करते हैं। वहीं महिला गाय को पति समझकर ही प्यार करती है। महिला के घर में गाय साथ में ही रहती है। सिर्फ यही नहीं उसने गाय को अपने पति की ही तकिया दे दी है जो उसके कमरे में रखी हुई है।