मां ने ही दी बेटी को सौतेले भाई से शादी करने की सलाह! जानें पूरा मामला

प्यार दो दिलों का मिलन होता है, जो कभी भी और किसी से भी हो सकता हैं। लेकिन कई बार यह प्यार चिंता का कारण भी बन जाता हैं। भारत में आज भी रिश्तों की मर्यादा रखते हुए उनका सम्मान किया जाता हैं। लेकिन विदेशों में कई लोग अपने प्यार के लिए रिश्तों को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक लड़की ने अपने ही सौतेले भाई से शादी कर ली और इससे भी हैरानी की बात यह हैं कि इसकी सलाह खुद लड़की की मां ने ही दी थी। यह अजीबोगरीब मामला फिनलैंड का है।

मामला कुछ यूं है कि 23 साल की मैटिल्डा एरिक्सन नाम की लड़की ने 27 वर्षीय सैमुली एरिक्सन से शादी कर ली। इसमें अजीब बात ये है कि दोनों रिश्ते में सौतेले भाई-बहन लगते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 3 साल पहले यानी साल 2019 में मैटिल्डा की मां ने एक दूसरे मर्द से शादी कर ली थी और इस वजह से वह मर्द मैटिल्डा का सौतेला पिता बन गया था। सैमुली मैटिल्डा के उसी सौतेले पिता का बेटा है। ऐसे में जाहिर है कि मैटिल्डा और सैमुली रिश्ते में सौतेले भाई-बहन लगे। उनके प्यार की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैटिल्डा की मां के 50वें जन्मदिन के मौके पर मैटिल्डा की पहली बार मुलाकात उसके सौतेले भाई यानी सैमुली से हुई थी। फिर क्या, दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और पहली बार मिलने के महज दो हफ्ते बाद ही एक दूसरे को डेट भी करने लगे। इतना ही नहीं, दोनों एक साथ रहने भी लगे। हालांकि उनके दोस्तों को उनके रिश्ते के बारे में जानकर अच्छा नहीं लगा, क्योंकि जिसे वो भाई बोलती थी, वहीं उसका बॉयफ्रेंड बने, ये कैसे हो सकता था। ये बात जब मैटिल्डा की मां को पता चली तो उन्होंने अपनी बेटी को सलाह दी कि उसे दूसरों की बातें सुनने के बजाय अपने दिल की बात सुननी चाहिए। इससे जिंदगी में सब अच्छा ही होगा।