सुंदरता बढ़ाने के लिए सर्जरी करवाना महिला को पड़ा भारी, फूलकर होंठ बने गुब्बारे!

महिलाएं सुंदरता पाने के लिए कई जतन करती हैं, खासतौर से होंठों का आकर्षण बढ़ाने के लिए। देखा जा रहा हैं कि आजकल होंठों को सही शेप देने के लिए महिलाएं उनकी सर्जरी करवाना पसंद कारती हैं। लेकिन यह ऑप्शन आपके लिए की बार घातक भी साबित हो सकता हैं। इसका एक बुरा अंजाम भुगतना पड़ा महिला को जहां महिला के होंठ फूलकर गुब्बारे बन गए। जी दरअसल उसने वीडियो में कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उनके होंठ सूजे हुए दिखाई दे रहे हैं और गाल भी फूले हुए लग रहे हैं।

जी दरअसल एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो महिला का नाम रूबी है और उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने होठों का हाल बताया है। महिला ने वीडियो में यह भी बताया है कि उनके होंठों की ये हालत कैसे हो गई। आप देख सकते हैं रूबी ने बताया कि उन्होंने पहले लिप फिलर सर्जरी करवाई थी।

दरअसल, इसमें होंठों को एक नया लुक दिया जाता है। ऐसे में उन्हें नया लुक तो मिल गया था, लेकिन बाद में उनका मन बदल गया और उन्होंने अपने असली आकार वाले होंठ को दोबारा पाने का फैसला किया और इसके लिए डिजॉल्व फिलर सर्जरी करवाने के बारे में सोचा।जी दरअसल डिजॉल्व फिलर सर्जरी का फायदा ये होता है कि इसमें सर्जरी के जरिये होंठों को उनके पुराने आकार में बदल दिया जाता है। हालाँकि रूबी के साथ उल्टा ही हो गया और उन्होंने जैसे ही डिजॉल्व फिलर सर्जरी करवाई, उनके होंठ बुरी तरह सूज गए। अब उसी के फोटोज सोशल साइट्स पर चर्चाओं में बने हुए हैं।