आखिर किस वजह से महिला को रहना पड़ा 20 दिन तक कुत्ते के पिंजरे में, जानें पूरा मामला

इंसान के हालात किस समय खराब हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। लोगों की जिंदगी में कई बार ऐसे हालात आ जाते हैं जो बाद से बदतर होते हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक महिला को 20 दिन तक कुत्ते के पिंजरे में रहना पड़ा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ महिला के साथ। यह मामला शंघाई (चीन) का हैं जहां एक महिला के साथ किडनैपर्स ने बहुत बुरा सलूक किया हैं।

मिली जानकारी के तहत किडनैपिंग की वारदात फिलीपींस में हुई। बताया जा रहा है महिला 20 दिन किडनैपर्स के चंगुल में रही और बदमाशों ने डेढ़ करोड़ से ज्‍यादा की फिरौती महिला के बॉयफ्रेंड से मांगे। वहीँ चीनी महिला को किडनैपर्स ने कुत्‍ते के पिंजरे में कैद रखा। हालांकि, महिला किसी तरह इन बदमाशों के चंगुल से आजाद हो गई। महिला किडनैपर्स के चंगुल से मुक्‍त होने के बाद पुलिस को बरांगे अलंगिलन शहर में एक दुकान में मिली। फिलीपींस का यह शहर बतंगस सिटी के नजदीक है। अब इस समय पुलिस किडनैपर्स की तलाश कर रही है।

बतंगस सिटी में ही महिला को 3 सप्‍ताह तक बंधक बनाकर रखा गया था। उसके बाद जैसे ही चीनी लड़की गायब हुई, उसके बॉयफ्रेंड के पास अनजान नंबर से एक वीडियो आया, इसमें दिख रहा था कि उसकी गर्लफ्रेंड को बेसबॉल बैट से पीटा जा रहा है। पीड़ित महिला की निशानदेही पर उस घर पर पुलिस ने छापा मारा, जहां उसे किडनैप कर रखा गया था। हालाँकि, अपहरणकर्ता वहां से फरार हो चुके थे। इस दौरान मौके से पुलिस को कुत्‍ते का पिंजड़ा मिला, इसके अंदर कुछ तकिए थे। इसके अलावा एक लाल कंबल भी बरामद हुआ।