महिला को स्ट्रॉबेरी खाना पड़ा भारी, गले में फंसी इस चीज की वजह से डॉक्टर भी हुए हैरान

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग कुछ भी खाते समय एहतियात नहीं बरतते है जिससे उन्हें तकलीफों का सामना करना पड़ता हैं। ऐया ही कुछ हुआ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक महिला के साथ जिसने अपने जन्मदिन पर स्ट्रॉबेरी खाई, लेकिन इसी के साथ एक ऐसी चीज भी निगल ली जो गले में जाकर अटक गई और डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी। तो आइये जानते हैं इस हैरान करने वाली पूरी घटना के बारे में।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के सौतेले पिता ने बताया कि दरअसल स्ट्रॉबेरी में एक सुई चिपकी हुई थी, जिसे वो देख नहीं पाई और स्ट्रॉबेरी के साथ उसे भी निगल गई। जब बाद में उसे पता चला तो वो बेचैन हो गई। महिला को बाद में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब उसके गले का एक्स-रे (X-Ray) किया तो इस बात की पुष्टि हो गई कि उसके गले में सुई ही फंसी है और वो गले से नीचे जा रही है।

हालांकि स्ट्रॉबेरी में सुई के मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस को मेलबर्न में ही ऐसा मामला देखने को मिला था, जिसकी जांच अभी चल रही है। वहीं अगर पूरे ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो स्ट्राबेरी (Strawberry) के साथ ऐसी सुईयों के मिलने के लगभग 100 मामले सामने आए हैं।