दुख में बदली जन्मदिन के जश्न की खुशियां, केक पर दे मारा लड़की का मुंह और आंखों से बह निकली खून की धार

जन्मदिन का जश्न सभी अपने तरीके से मनाते हैं और खुशियां जाहिर करते हैं। जश्न के दौरान कई लोग केक को चहरे पर भी लगाना पसंद करते हैं। इसका एक अनोखा मामला सामने आया जिसमें जन्मदिन के जश्न की खुशियां दुख में बदल गई। इस मामले में बर्थडे पर केक काटते ही महिला के दोस्तों ने उसका सिर पकड़ कर केक में दे दिया और तभी महिला के आंखों से खून की धार बहने लगी क्योंकि केक में लकड़ी की स्टिक थी जिसके बारे में किसी को नहीं पता था और यह महिला के आंख में जा घुसी। जैसे ही महिला का मुंह केक पर गिरा वैसे ही एक स्टिक महिला की आंखों में घुस गई, और इस वजह से उसकी आंख से तेजी से खून बहना लग गया। देखते ही देखते महिला दर्द से कराहने लगी पर फिर महिला को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

यहाँ डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी आंखों से वो लकड़ी की स्टिक बाहर निकाली और किसी तरह से महिला की आंखों की रौशनी जाते-जाते बच गई। इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि महिला की आंख की पुतली के बिलकुल बगल में उसे चोट आई थी। इसके चलते उसकी आंखों की रौशनी नहीं गई। अब अगर थोड़ा भी इधर-उधर मामला होता तो ना जाने महिला को कभी दिखाई देता या नहीं? आपको बता दें कि केक बनाने वाले बेकर्स आजकल मल्टी लेयर केक को सपोर्ट करने के लिए वुडन स्टिक्स का इस्तेमाल करते हैं।