महिला की घर में अचानक हुई मौत, 20 भूखी बिल्लियों ने नोच डाला उसका शव

रूस से बिल्लियों से जुड़ा एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां 20 पालतू बिल्लियों ने भूख में वो काम कर दिया, जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, रोस्तोव शहर में एक महिला की उसके घर पर मौत होने के बाद उसकी 20 बिल्लियों ने शव खा डाला। रिपोर्ट के अनुसार, उस महिला ने 20 बिल्लियां पाल रखी थीं। एक दिन अचानक घर पर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के करीब 2 हफ्ते बाद जब बदबू फैली तो पड़ोसियों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। ऐसे में जब पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उनके होश ही उड़ गए। पुलिस ने देखा कि महिला का क्षत-विक्षत शव जमीन पर पड़ा था, जिसे बिल्लियों ने घेर रखा था। उनके मुंह पर खून लगा था और घर में भी खून के निशान थे। पुलिस समझ गई कि बिल्लियों ने ही महिला के शव को करीब आधा खा लिया। महिला की मौत के बाद बिल्लियों को कुछ खाने को नहीं मिला। वह बहुत भूखी थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी मालकिन के शव को ही नोच-नोच कर खाना शुरू कर दिया।

हैरान करने वाली बात है कि जिन 20 बिल्लियों ने शव को खाया वो सबसे सीधी ब्रीड (जेंटल ब्रीड) की बिल्लियां मानी जाती हैं, जिन्हें 'मेन कून कैट्स' कहा जाता है। साइज में बड़ी होती हैं। स्वभाव शांत होता है। लेकिन भूख में उन्होंने जो किया वह काफी भयानक है।