हनीमून की रात पत्नी को पता चली पति की सच्चाई, की जगजाहिर

अक्सर देखा जाता हैं कि पति-पत्नी को एक-दूसरे के कई राज शादी के बाद पता चलते हैं जिसका असर उनके रिश्ते पर भी पड़ता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अमेरिका की रहने वाली एक महिला के साथ जिसे अपने हनीमून की रात पर पति की सच्चाई का पता चला और उसने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर कह डाली। महिला ने रेडिट नामक एक वेबसाइट पर अपनी कहानी शेयर की है। उसका कहना है कि उसने 6 महीने तक एक लड़के को डेट किया और फिर उसके साथ सगाई कर ली। सगाई के 6 महीने बाद उन दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन शादी से पहले इस एक साल के रिलेशनशिप में उन दोनों के बीच कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बने।

महिला ने बताया कि उसका ब्वॉयफ्रेंड (अब पति) खुद को पुराने ख्यालों वाला बताता था और शादी से पहले शारीरिक संबंध को गलत मानता है। उसने कई बार कोशिश की, लेकिन हर बार उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे ऐसा करने से मना कर देता था। जब दोनों की शादी हो गई और हनीमून पर गए, तब महिला को पता चला कि उसके पति के प्राइवेट पार्ट में एक समस्या थी और इसीलिए वो हमेशा शारीरिक संबंध बनाने से मना करता था। महिला का कहना है कि बाद में उसके पति को उसके सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पता चल गया और वो उससे तलाक मांगने लगा। साथ ही शख्स ने अपनी पत्नी के ऊपर केस करने की भी धमकी दी है।

महिला का कहना है कि बाद में उसने अपने पति से उसके प्राइवेट पार्ट संबंधी बात शादी से पहले नहीं बताने के बारे में बात की तो उसका कहना था कि उसने ऐसा इसलिए नहीं किया, क्योंकि उसे डर था कि अगर वो इसके बारे में जान जाएगी तो उसे छोड़कर चली जाएगी।