पति का था किसी और महिला से संबंध, गुस्साई पत्नी ने काटा प्राइवेट पार्ट

ताइवान के हुकोऊ में एक महिला ने कैंची से पूर्व पति के प्राइवेट पार्ट काट डाले। इतना ही नहीं उस महिला ने उस कटे अंग को तेजाब में डाला और फिर फ्लश में बहा दिया। इसके बाड़ा महिला ने सुसाइड की कोशिश भी की। महिला ने ये हरकत तब की जब उन्हें शादी के दौरान पति के चीट करने का पता चला।

पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को घटना को अंजाम देने के लिए 58 साल की महिला मिस ली ने धारदार कैंची का इस्तेमाल किया था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक महीने पहले ही मिस्टर चेन और मिस ली के बीच तलाक हुआ था। चेन 2 साल से बिना नौकरी के रह रहे थे। तलाक के बाद भी चेन ली के साथ ही रह रहे थे। महिला को इस बात से गुस्सा आया था कि उनकी कमाई पर रहने के बावजूद वह पीठ पीछे किसी और महिला से मिल रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, 24 जुलाई को को शाम 8:30 बजे उन्हें चेन ने फोन करके घटना की जानकारी दी थी। चेन को डर था कि उनकी पूर्व पत्नी और हमले कर सकती है, इसलिए उन्होंने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। इस वारदात के बाद महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की और नींद के करीब 40 टैबलेट खा लिए। पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत स्थिर है।