घर की मालकिन होने के बावजूद बॉयफ्रेंड से मकान का किराया वसूलती रही गर्लफ्रेंड

आजकल ठगी के कई मामले सामने आते हैं जहां अपनों से ही धोखा मिलता हैं। लेकिन एक अविश्वसनीय मामला सामने आया हैं जिसमें एक गर्लफ्रेंड घर की मालकिन होने के बावजूद बॉयफ्रेंड से मकान का किराया वसूलती रही। इसका खुलासा खुद महिला ने TikTok पर किया। इस वीडियो पर हजारों लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने उस पर अपने प्रेमी को ठगने का आरोप लगाया तो कईयों ने कहा कि इश्क में अंधा इंसान भला कहां कुछ देख पाता है।

महिला ने खुलासा किया कि वे दोनों पिछले एक साल से साथ में एक ही मकान में रह रहे हैं। महिला ने बताया कि मकान का किराया और दूसरे तरह के सभी बिल का भुगतान उसका बॉयफ्रेंड ही कर रहा है। महिला ने कहा कि जिस मकान में वह और उसका बॉयफ्रेंड रह रहे हैं, असल में वो खुद ही उसकी मालकिन है। बॉयफ्रेंड से किराया और दूसरे बिल का सारा पैसा महिला की जेब में जा रहा है।

उसने बताया कि मकान उसकी गर्लफ्रेंड का है, बॉयफ्रेंड हर महीने किराया देता आ रहा है। युवती ने कहा कि ‘उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ एक साल से रह रहा है। साथ ही उसके ज्यादातर बिल भी वही चुकाता आ रहा है।’ इस वीडियो के कैप्शन में महिला ने लिखा कि वह नहीं जानता है कि मैं जिस मकान में वो रह रहा है, उसकी मालिक मैं ही हूं, इसलिए उसका किराया सीधे मेरे पास आ रहा है। “क्या आपको लगता है कि जब उसे सच मालूम होगा तो वह पागल हो जाएगा?”