16 घंटे पानी में रहने के बाद लड़की के पैरों की हालत हुई कुछ ऐसी, टिकटॉक पर किया पोस्ट

कई बार हमारे सामने कई ऐसे अनोखे किस्से आते हैं जो बेहद हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया टिकटॉक पर जहां एक डेना नाम की महिला ने वीडियो पोस्ट किया हैं। विडियो में महिला ने 16 घंटे पानी में रहने के बाद अपने पैरों की हालत दिखाई हैं जो कि बेहद हैरान करने वाली हैं। इस मामले में डेना ने अपनी समस्या के बारे में बताते हुए कहा- ''जब आप दुर्घटनावश 16 घंटे पानी के अंदर बिता देते हैं तो आपके पैरों के हालात कुछ ऐसे हो जाते हैं। आप देख सकते हैं तस्वीरों में डेना के पैर में काफी झुर्रियां नजर आ रहीं हैं। इसी के साथ ही उनका पैर भी ग्रे रंग का हो गया है। उनके पैरों को देखने के बाद कई लोगों ने चिंता जताई।

जैसे ही यह समस्या आई वैसे ही कई लोगों ने सवाल भी उठाया कि 'आखिर 16 घंटे तक पानी में रहने की क्या जरूरत थी।' मैं इन्हें देखकर काफी नर्वस महसूस कर रही हूं। क्या कोई इसका इलाज बता सकता है।'' कई लोगों ने उन्हें इसे ठीक करने का तरीका भी बताया। इस बारे में एक शख्स का कहना था कि इंसान सिर्फ 9 घंटों तक सो सकता है लेकिन आखिर 16 घंटों तक कैसे पानी में रह सकता है।

पानी 1 घंटे बाद काफी ठंडा हो जाता है, फिर ये महिला इतने घंटों तक कैसे पानी में रहीं? ये उनकी समझ के बाहर है। वहीँ अगर हम हेल्थलाइन की रिपोर्ट को माने तो उसके अनुसार, कई घंटों तक पानी में रहने से ट्रेंच फुट नाम की गंभीर कंडीशन भी हो सकती है। ऐसा होने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन खत्म हो सकता है और अगर इसका इलाज ना किया जाए तो फफोले, गैंग्रीन और अल्सर जैसी समस्या भी हो सकती है।