पानी के अंदर महिला ने दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे वायरल

आपने सोशल मीडिया पर कई तरह के डांस वीडियो देखे होंगे लेकिन कभी आपने पानी के नीचे डांस करने का वीडियो देखा है? जी हां, ऐसी ही एक टैलेंटेड महिला ने अपने अंडरवॉटर डांस से कई लोगों को प्रभावित किया है। मियामी की जिमनास्ट क्रिस्टीना माकुशेंको (Kristina Makushenko) ने अपने सोशल मीडिया पर कई अंडरवॉटर डांस वीडियो शेयर किए है। यह सभी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। अंडरवॉटर डांस करते हुए क्रिस्टीना को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

26 साल की क्रिस्टीना अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पानी के अंदर डांस करते हुए वीडियो शेयर करती हैं। क्रिस्टीना माकुशेंको ने 2011 में यूरोपीय जूनियर चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। उसके बाद, उन्होंने तैराकी से संन्यास ले लिया। हालांकि, वह अंडरवाटर डांस कर काफी फेमस हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को उनके डांस वीडियोज को काफी पसंद आते हैं। लोग ना सिर्फ उन्हें शेयर करते हैं बल्कि उनके वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी देते हैं।