अनोखी जोड़ी जिसमें 2 फ़ीट का दूल्हा और 4 फ़ीट की दुल्हन, शादी के हुए चर्चे

हर कोई अपने लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर का चुनाव करना पसंद करता हैं जो मन के गुणों के साथ ही शारीरिक रूप से खूबसूरत हो। हांलाकि हर किसी के लिए सुंदरता के पैमाने अलग होते हैं। कई बार कुछ जोड़ियों का संगम ऐसा होता हैं जो सोचने पर मजबूर कर देता हैं। ऐसी ही एक हैरान करने वाली जोड़ी सामने आ रही हैं जिसमें दूल्हा दो फीट और दुल्हन चार फीट की थी। यह किस्सा आंध्र प्रदेश के मुम्मीदिवराम के लोकल चर्च का है जहाँ यह शादी हुई। अब यह शादी मीडिया से लेकर आस-पड़ोस के लोगों की चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

खबरों के अनुसार दूल्हे देवरापल्ली श्रीनिवास का कद बचपन में ही बढ़ना बंद हो गया था। अब श्रीनिवास महज दो फीट के हैं, और इसी के कारण उनके घर के लोगों को डर था कि उनकी शादी कैसे होगी। श्रीनिवास के ग्रेजुएट होने के बाद उनके परिवार के लोगों ने उनके लिए दुल्हन की तलाश शुरू की। कुछ ही समय बाद उन्हें मिली सामानासा गांव की रहने वाली सत्य दुर्गा।

सत्य दुर्गा की लंबाई मात्र चार फीट है और सत्य दुर्गा ने आठवीं तक पढ़ाई की है। दोनों की शादी बीते 31 मार्च को शांतिनगर में संपन्न हुई। खबरों के अनुसार दूल्हा और दुल्हन दोनों ईसाई समुदाय से हैं और दोनों के परिवारवाले इस रिश्ते से बहुत खुश हैं। शादी से दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारों के सदस्य बहुत खुश हैं और सभी अब इस कपल के बारे में चर्चा कर रहे हैं।